Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पशु दिवस पर कविता World Animal Day Poem अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस शायरी

अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस शायरी International Animal Day Shayari पशु दिवस पर कविता

विश्व पशु दिवस 04 अक्टूबर

(कविता)
पशु इंसान के जीवन का अटूट हिस्सा है,
इनके बिना शुरू से, अधूरा रहा है इंसान।
विश्व पशु दिवस का मकसद कहता हमें,
इंसान संसार में पशु का भी रखे ध्यान।
पशु इंसान के जीवन………….
24 मार्च 1925 को, पहली शुरुआत हुई,
4 अक्टूबर 1931 मिली थी नई पहचान।
पशु कृषि में खास भूमिका निभाते रहे हैं,
धीरे धीरे अब कम हो गया है योगदान।
पशु इंसान के जीवन………..
दूध प्राप्त करते हैं हर इंसान शाकाहारी,
मांस भक्षण करते, हर इंसान मांसाहारी।
यह कहना अनुचित नहीं होगा साथियों,
आज भी पशु हैं, आन बान और शान।
पशु इंसान के जीवन………..
पशु पालन के प्रति, सजग होना चाहिए,
जागरूकता लाती समस्या का समाधान।
पशु प्रेम का, सबसे दमदार उदाहरण है,
उन्नत, विस्तृत पशु चिकित्सा विज्ञान।
पशु इंसान के जीवन………..
पशुओं के प्रति, हर कोई फर्ज निभाए,
जैसे देखभाल करते हैं मजदूर किसान।
हर देश अपनी संस्कृति को देखता है,
उसी के अनुसार करता पशु का मान।
पशु इंसान के जीवन……….
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)
विश्व पशु दिवस पर कविता World Animal Day Poem अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस शायरी
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ