Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व हाथी दिवस पर कविता शायरी Poem On World Elephant Day In Hindi

विश्व हाथी दिवस पर कविता शायरी Poem On World Elephant Day In Hindi

विश्व हाथी दिवस
(कविता)
हाथी धरती का सबसे बड़ा वन्य प्राणी है,
दुनिया में हाथी का विशेष स्थान होता है।
भारतीयों को भगवान गणेश दिखते इसमें,
देव समान, हाथियों का सम्मान होता है।
हाथी धरती का……

हाथी दिवस कब मनाया जाता है?

12 अगस्त 2012 को था वह दिन आया,
जब दुनिया ने पहला हाथी दिवस मनाया।
हाथी एक काला जंगली जानवर है जग में,
हाथी मानव समाज का अभिमान होता है।
हाथी धरती का……

हाथी दिवस मनाने का उद्देश्य

दिवस का उद्देश्य है हाथियों का संरक्षण,
इससे सुरक्षित रहता है इनका का जीवन।
पर्व त्योहारों और उत्सवों की शोभा बढ़ाते,
हर देवता हाथियों का कदर दान होता है।
हाथी धरती का……
अवैध होता अब इस जानवर का शिकार,
अब ध्यान देने लगी हर देश की सरकार।
कभी हाथी संग्राम की शान कहलाता था,
अपने लक्ष्य पर हाथी का ध्यान होता है।
हाथी धरती का……
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
विश्व हाथी दिवस पर कविता शायरी Poem On World Elephant Day In Hindi
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ