Ticker

6/recent/ticker-posts

गाय पर कविता Poem On Cow In Hindi Gau Mata Shayari In Hindi

गाय पर शायरी गौ माता शायरी Gau Mata Shayari In Hindi Slogan On Cow

गाय
गाय हमारी पूज्यनीय माता
बैल हमारे पूजनीय नन्दी।।
पूजन करो सब इनका
सफल होएगी हर संधी।।
गाय का दूध है बलशाली
पिये जो बने प्रभावशाली
होता है इससे बुद्धि विकास
जिंदगी मे भरे प्रकाश।।
पहली रोटी गाय को समर्पित
करे जो..
भरे उसके घर धनधान
चहु ओर ख्याति मिले उसे
जग मे हो पहचान।।
वीना आडवानी" तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र

विधा - भुजंग प्रयात छंद विषय - गाय

करें गाय पूजा सभी आज सारे।
उसे आप माता सदा से पुकारे।।
वही काम आती रही है हमारे।
पिलाया सदा ही हमें दूध प्यारे।।
कहो आप मैया वही मात तेरी।
पिलाती हमें दूध है गाय मेरी।।
सदा से घरों में इसे पालते हैं।
सभी आज भी मात ही मानते हैं।।
राजकुमार छापड़िया

Gau Mata Shayari in Hindi – Slogan on Cow with Images

Gau Mata Shayari in Hindi – Slogan on  Cow with Images

गाय पर कविता हिंदी में लिखी हुई

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ