Ticker

6/recent/ticker-posts

कफ़न कहानी की नायिका – बुधिया का चरित्र चित्रण

बुधिया का चरित्र चित्रण : कहानी कफ़न – प्रेमचंद


बुधिया प्रेमचंद की बहुचर्चित कहानी कफन की नायिका है। कफ़न कहानी के तीन मुख्य पात्र हैं – घीसू ,माधव और बुधिया। कफन कहानी के द्वारा मुंशी प्रेमचंद ने उस सामाजिक व्यवस्था पर जोरदार प्रहार किया है जिसमें महिला के दुख दर्द का कोई महत्व नहीं होता है।


बुधिया का चरित्र चित्रण : बुधिया घीसू के बेटे माधव की पत्नी थी। पूरी कहानी बुधिया के इर्द गिर्द घूमती है। बुधिया बहुत अच्छे स्वभाव की परिश्रमी, सहनशील और कर्तव्यनिष्ठ महिला थी। उसने माधव से ब्याह हो जाने के बाद माधव के घर परिवार को बहुत अच्छे से संभाले हुए थी। वह गांव में दूसरों के घरों में जाकर मेहनत मजदूरी करती थी। बुधिया के कारण ही माधव और घीसू, दोनों बाप बेटे का पेट भरता था। बुधिया बहुत मेहनती और सुशील स्वभाव की थी। माधव और घीसू बुधिया का कोई ध्यान नहीं रखते थे बल्कि उसके मेहनत मजदूरी के पैसे से ही शराब और मांस मुर्गा खा जाते थे। जब बुधिया प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी, तब दोनों बाप बेटे बाहर आलू भूनकर खा रहे थे। उसे कोई भी देखने नहीं आया। इसी कारण से बुधिया की मृत्यु हो जाती है।

और पढ़ें 👇

और पढ़ें 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ