भारत से हम क्या सीखें, पाठ का सारांश
‘भारत से हम क्या सीखें, यह पाठ विश्वविख्यात विद्वान एवं चिन्तक तथा साहित्यकार फ्रेड्रिक मैक्समूलर की रचना है। इस लेख में लेखक ने भारत की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी है।
लेखक, मैक्समूलर का कहना है कि दुनिया में भारत एक मात्र ऐसा देश है जो सर्वविध संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। धरती पर स्वर्ग का सौंदर्य यहीं देखने को मिलता है। प्लेटो तथा कांट जैसे दार्शनिकों को भी भारत के महत्व और सौंदर्य को सहर्ष स्वीकार करना पड़ा है। यूनानी, रोमन और सिमेटिक जाति के यहूदियों की विचारधारा में ही हमेशा आगे बढ़ते रहने वाले यूरोपियनों के विश्वव्यापी एवं सम्पूर्ण मानवता के विकास का ज्ञान भारतीय साहित्य में ही मिला है। लेखक के मतानुसार सच्चे भारत के दर्शन गांवों में ही संभव है न कि कलकत्ता, मुम्बई जैसे महानगरों में। यहां प्राकृतिक सुषमा और सौंदर्य है, खनिज भंडार है, कृषि की महत्ता है, भारत की धरती तपस्वियों की साधना भूमि, जन्मभूमि, कर्मभूमि रही है।
भारत में प्राचीन काल में अनेक विदेशी सिक्कों का विपूल भंडार था। ईरानी, कैरियन, थ्रेसियन, पार्थियों, यूनानी, मेकेडेलियन, शकों, रोमन और मुस्लिम शासकों के सिक्के यहां भरपूर मात्रा में मिले थे।
भारत में देवत्व विज्ञान, कहावतों, कथाओं का महासागर रूप देखने को मिलता है। शब्द निर्माण और वृहद शब्द भंडार भी भारत के पास प्राचीन काल से प्रचलित है।
भारत में विधिशास्त्र, धर्मशास्त्र और राजनितिशास्त्र का अध्ययन भी बहुत पहले से चलन में हैं। भारतीय वाङ्मय और संस्कृत को दुनिया भर के विद्वान स्वीकार करते हैं।
भारत की संस्कृत भाषा का संबंध लैटिन से भी रहा है। इस प्रकार संस्कृत, लैटिन और ग्रीक तीनों भाषाएं एक ही उद्गम स्थल की हैं। हिन्दू, ग्रीक आदि जातियों में भी अनेकता होने के बावजूद एकता के बीज छिपे हुए हैं।
भारत विद्या, योग और धर्म-दर्शन का उद्गम स्थल है। पूरे विश्व को बुद्ध ने अपने विचारों से आलोकित किया था।
इस प्रकार भारतीय सभ्यता, संस्कृति ज्ञान-विज्ञान, प्राकृतिक सुन्दरता, भाषा और साहित्य में विशेष अभिरुचि रखने वालों के लिए भारत भ्रमण ज़रुरी है।
वारेन हेस्टिंग्स जब भारत का गवर्नर जनरल था तो उसे वाराणसी के पास 172 दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था। वारेन हेस्टिंग्स ने उसे अपने मालिक ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल की सेवा में भेजा। कंपनी के निदेशक ने उन सोने के सिक्कों के महत्व को नहीं समझा और उन्होनें उन मुद्राओं को गला डाला। जब वारेन हेस्टिंग्स इंगलैंड लौटा तो वे मुद्राएं नष्ट हो चूकी थीं। वारेन हेस्टिंग्स को इस दुर्घटना से बहुत दुख हुआ।
वारेन हेस्टिंग्स उन सिक्कों के महत्ता और एतिहासिक महत्व को अच्छी तरह समझते थे। कंपनी के निदेशक की नासमझी पर वारेन हेस्टिंग्स दुखी थे।
इस लेख के अंत में, लेखक मैक्समूलर अपने हार्दिक उद्गार प्रकट करते हुए कहता है कि भारत की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक सौन्दर्य सम्पन्नता को जानने के लिए अभी न जाने कितने स्वप्नदर्शियों की आवश्यकता है। सर जोन्स ने जब सूर्य को अरब सागर में डुबते हुए देखा तो उनके पिछे इंगलैंड की मधुर स्मृतियां और उनके सामने भारत की आशा जगमगा रही थी और अरब सागर के शीतल मंद हवा के झोंकें उन्हें झुला रहे थे। इस प्रकार सर विलियम ने कलकत्ता पहुंचने के बाद पूर्वी देश के इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण कार्य किए। फिर भी यह सोचकर निराश नहीं होना चाहिए कि गंगा और सिंधु के मैदानों में अब उनकी खोज के लिए कुछ भी शेष नहीं है।
भारत से हम क्या सीखें Subjective Questions and Answers
प्रश्न १.
लेखक ने किन विशेष क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है?
उत्तर : लेखक ने बताया है कि भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान वैसे सभी लोगों के लिए आवश्यक है। जिन्हें भू-विज्ञान में, वनस्पति जगत में, जीवों के अध्ययन में, पुरातत्त्व के ज्ञान में तथा नीतिशास्त्र जैसे विषयों में विशेष अभिरुचि है।
प्रश्न २.
लेखक ने नीति कथाओं के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है।
उत्तर : लेखक ने भारत के बारे में बताया है कि यहां नीति कथाओं के अध्ययन-क्षेत्र में नवजीवन का संचार हुआ है। समय-समय पर विविध साधनों और मार्गों द्वारा अनेक नीति कथाएं पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती रही हैं।
प्रश्न ३.
भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों?
उत्तर : भारत को पहचान सकनेवाली दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है, क्योंकि भारत ऐसी अनेक समस्याओं से भरपूर है जिनका समाधान होने पर यूरोपियन लोगों की अनेक समस्याओं का निदान संभव है।
प्रश्न ४.
लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों?
उत्तर : लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स द्वारा 172 दारिस नामक सोने के सिक्के ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल की सेवा में भेजे जाने पर कम्पनी के मालिक द्वारा उसका महत्त्व नहीं समझना एवं मुद्राओं को गला देना दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना कहा है। क्योंकि, वह एक महत्वपूर्ण धरोहर था।
प्रश्न ५.
लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है ? ऐसा कहना क्या उचित है? लेखक का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : लेखक ने नया सिकंदर भारत को समझने, जानने एवं सम्पूर्ण लाभ प्राप्त करने हेतु भारत आनेवाले नवागंतुक अन्वेषकों, पर्यटकों एवं अधिकारियों को कहा है। उसी प्रकार आज भी भारतीयता को निकट से जानने के नवीन स्वप्नदर्शी को आज का सिकंदर कहना अतिशयोक्ति नहीं है, यह उचित है।
प्रश्न ६. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-सी विशेषताएँ और महत्त्व बतलाए।
उत्तर : मैक्समूलर के अनुसार संस्कृत की पहली विशेषता इसकी प्राचीनता है। इसके वर्तमान रूप में भी अत्यन्त प्राचीन तत्त्व भलीभाँति सुरक्षित है। संस्कृत की सहायता से, ग्रीक-लैटिन, गॉथिक और एंग्लो-सैक्सन जैसी ट्यूटानिक भाषाओं केल्टिक तथा स्लाव भाषाओं में विद्यमान समानता की समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है।
प्रश्न ७.
भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? स्पष्ट करें।
उत्तर : भारत अतीत और भविष्य को जोड़़ता है। यहां मानवीय जीवन का प्राचीनतम ज्ञान विद्यमान है। यहां की भूमि प्राचीन इतिहास से जुड़ी रही है। यहां की संस्कृत भाषा के द्वारा विश्व को चिंतन की ऐसी धारा में अवगाहन का अवसर मिलता है जो अभी तक अज्ञात थी। अतः यह बीते हुए काल और आने वाले समय के लिए सेतु के रूप में मान्य है।
प्रश्न ८.
समस्त भूमंडल में सर्वविध सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है। लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?
उत्तर : भारत ऐसा देश है, जहां मानव मस्तिष्क की उत्कृष्टतम उपलब्धियों का सर्वप्रथम साक्षात्कार हुआ है। यहां जीवन की बडु से बड़ी समस्याओं के ऐसे समाधान खोज निकाले गये हैं जो विश्व के दार्शनिकों के लिए चिन्तन का विषय है। यहां जीवन को सुखद बनाने के लिए उपयुक्त ज्ञान एवं वातावरण का मिश्रण मिलता है जो विश्व में अन्य जगह नहीं है।
प्रश्न ९.
धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है?
उत्तर : भारत प्राचीन काल से ही धार्मिक विकास का केन्द्र रहा है। यहां धर्म के वास्तविक उद्धव और उसके प्राकृतिक विकास का प्रत्यक्ष परिचय मिलता है। भारत वैदिक धर्म की भूमि है. बौद्ध धर्म की यह जन्मभूमि है, पारसियों के जरथुष्ट्र धर्म की यह शरण स्थली है। आज भी यहां नित्य नये मत मतांतर प्रकट एवं विकसित होते रहते हैं। इस तरह से भारत धार्मिक क्षेत्र में विश्व को आलोकित करनेवाला एक महत्त्वपूर्ण देश है।
प्रश्न १०.
भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाए हैं?
उत्तर : लेखक के अनुसार सोलोमन के समय में ही भारत, सीरिया और फिलीस्तीन के मध्य आवागमन के साधन सुलभ हो चुके थे। साथ ही इन देशों के व्यापारिक अध्ययन के आधार पर प्रमाणित होता है कि हाथी दांत, बन्दर, मोर और चन्दन आदि जिन वस्तुओं के ओफइर से निर्यात की बात बाइबिल में कही गयी है, वे वस्तुएं भारत के सिवा किसी अन्य देश से नहीं लाई जा सकती।
भारत से हम क्या सीखें Objectives Questions
प्रश्न १.
मैक्समुलर को विदांतियों का वेदांति किसने कहा?
उत्तर : स्वामी विवेकानन्द
प्रश्न २.
संस्कृत भाषा और यूरोपियन भाषा का तुलनात्मक व्याख्यान किसने दिया ?
उत्तर : मैक्समूलर ने
प्रश्न ३.
सर विलियम जोन्स ने भारत की यात्रा कब की थी?
उत्तर : 1783
प्रश्न ४.
सब पूराने अच्छे नहीं होते, सब नये खराब नहीं होते यह उक्ति है ?
उत्तर : कालीदास की
प्रश्न ५.
लिपजिंग विश्वविद्यालय में मैक्समूलर ने किस भाषा का अध्ययन किया ?
उत्तर : संस्कृत का
प्रश्न ६.
मैक्समूलर ने…. वर्ष की अवस्था में लिपजिंग विश्वविद्यालय में संस्कृत का अध्ययन प्रारंभ किया?
उत्तर : 18
प्रश्न ७.
मैक्समूलर का जन्म कब हुआ?
उत्तर : 6 दिसम्बर 1883
प्रश्न ८.
किसके अध्ययन क्षेत्र में भारत के कारण नवजीवन का संचार हो चूका था?
उत्तर : नीति कथा
प्रश्न ९.
दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा घड़ा किसे मिला था?
उत्तर : वारेन हेंस्टिगस
प्रश्न १०.
मेघदूत का जर्मन में अनुवाद किसने किया?
उत्तर : मैक्समूलर
प्रश्न ११.
भारत से हम क्या सीखें क्या है?
उत्तर : भाषण
प्रश्न १२.
मैक्समूलर के अनुसार सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं?
उत्तर : ग्रामीण भारत में
प्रश्न १३.
प्लेटो और कान्ट थे महान ?
उत्तर : दार्शनिक
प्रश्न १४.
हितोपदेश का जर्मन भाषा में अनुवाद किसने प्रकाशित करवाया?
उत्तर : मैक्समूलर
प्रश्न १५.
मैक्समूलर ने कालीदास की किस पुस्तक का जर्मन भाषा में अनुवाद किया?
उत्तर : मेघदूत का
प्रश्न १६.
मैक्समूलर की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर: 28 अक्टूबर, 1900
प्रश्न १७.
पारसियों के धर्म का क्या नाम है ?
उत्तर : जरथुस्र
प्रश्न १८.
जनरल कनिंघम का संबंध किससे है ?
उत्तर : पुरातत्त्व से
प्रश्न १९.
172 दारिस नामक सोने के सिक्का का घड़ा कहाँ मिला था ?
उत्तर : वाराणसी में
प्रश्न २०.
महारानी विक्टोरिया ने किसे नाइट की उपाधि प्रदान की ?
उत्तर : मैक्समूलर को
प्रश्न २१.
नालंदा विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर : बिहार में
प्रश्न २२.
नृवंश विद्या’ का संबंध किससे है ?
उत्तर : मानव विज्ञान से
प्रश्न २३.
दारिस क्या है ?
उत्तर : सोने की प्राचीनकालीन सिक्का
प्रश्न २४.
शाहनामा’ का रचनाकाल हैं ?
उत्तर : दसवीं-ग्यारहवीं सदी
प्रश्न २५.
संस्कृत का ‘अग्नि’ शब्द लैटिन में किस रूप में मिलता है ?
उत्तर : इग्निस
प्रश्न २६.
हर्कस कौन थे ?
उत्तर : वनस्पति वैज्ञानिक
प्रश्न २७
मुण्डा ‘ किस देश की जाति है ?
उत्तर : भारत
प्रश्न २८.
वारेन हेस्टिंग्स कौन था।
उत्तर : भारत का गवर्नर जेनरल
प्रश्न २९.
मैक्समूलर के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर : विल्हेल्म मूलर
प्रश्न ३०.
प्रत्न मानव’ का अर्थ क्या है ?
उत्तर : प्राचीन मानव
और पढ़ें 👇
0 टिप्पणियाँ