Ticker

6/recent/ticker-posts

मुबारक जीत हो तुमको चलो हम हार जाते हैं— Motivational Love Shayari

मुबारक जीत हो तुमको चलो हम हार जाते हैं
मिलाकर हाथ तुम यूँ मुस्कुराना छोड़ दो साहब!
अगर दिल में मोहब्बत है तो दिल से दिल मिलाते हैं

मोटिवेशनल शेरो शायरी– प्रेमनाथ बिस्मिल | Motivational Quotes Hindi

ग़ज़ल
चलो अब साथ मिलकर हम सभी होली मनाते हैं
मिटाकर नफ़रतों को दिल मोहब्बत से सजाते हैं

गुलाबी, लाल, पीले रंग धुल जाते हैं पानी से
कि छोड़ो रंग की बातें चलो हम दिल लगाते हैंं

जलाते आए हैं इक दूसरे का घर ज़माने से
चलो अब साथ मिलकर प्यार की बस्ती बसाते हैं

अगर मंजूर हो तुझको मिटा दूँ ख़ुद को उल्फ़त में
ये दिल क्या चीज़ है तुम पर सनम हम जाँ लुटाते हैं

मिलाकर हाथ तुम यूँ मुस्कुराना छोड़ दो साहब!
अगर दिल में मोहब्बत है तो दिल से दिल मिलाते हैं

मेरे दिल में वो रहते हैं मेरी हर सांस है उनकी
न जाने किस लिए अक्सर वही मुझको सताते हैं

मिला करते हैं अक्सर रास्ते में अजनबी बनकर
मैं उनको आज़माता हूँ, वो मुझ को आज़माते हैं

दिया जब दिल सनम तुझको तो कैसी जंग उल्फ़त में
मुबारक जीत हो तुमको चलो हम हार जाते हैं

भला हम क्या कहें बिस्मिल करिश्मे उनकी उल्फ़त के
जिन्हें हम भूलना चाहें वही क्यों याद आते हैं

प्रेमनाथ बिस्मिल, मुरादपुर, महुआ, वैशाली, बिहार

अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के लिए नीचे जाएं
हिंदी में और अधिक पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

Read more और पढ़ें:

आशिक़ बना हूँ इश्क़ के दरबार के लिए...

ऐ सितमगर न यूँ सता मुझको- रोमांटिक लव शायरी Romantic Shayari

तेरी दुनिया से दूर जाता हूँ, दर्द भरी शायरी Dard Bhari Sad Shayari

ज़ख़्म ही ज़ख़्म हैं ज़माने में, दर्दे दिल शायरी, ज़्ख़्मी दिल शेरो शायरी

दिल की हालत न मुझसे कहता है– दिल की तड़प दर्द शायरी हिंदी | चुप शायरी

हसरते-सद हज़ार से देखा– प्यार का ऐतबार हसरत शायरी | Premnath Bismil

ज़िन्दगी पुर बहार बाक़ी है– प्रेरणादायक ज़िन्दगी शायरी | Motivation Shayari

तेरे आने से यूँ लगा मुझको Tere Aane...Romantic Love Shayari

आप नफ़रत से देखते ही रहें!| Padh Ke Urdu Sanwar Gaya Koi |Motivational Shayari

किसी दिन सभी को रुला जाऊँगा दर्द भरी शायरी Dard Bhari shayari

हाथ में पत्थर नहीं पकड़ो ज़रा तुम भी क़लम– मुल्क के हालात पर शायरी | सियासत पर शायरी

मुझे सताने लगा फिर बहार का मौसम|Mujhe Satane Laga Phir Bahar Ka Mausam

कोई जब तुझको देखता होगा | koi jab tujh ko dekhta hoga | hindi ghazal

चलो सब्र-ए-ग़म-ए-उल्फ़त का फिर से इम्तिहां कर ले– गमगीन शायरी | सब्र का इम्तिहान शायरी | ग़म-ए-उल्फ़त ग़ज़ल

सनम तेरे ख़त को जलाना पड़ेगा दर्दे दिल शायरी Dard e Dil Shayari

Ab Kya Kahoon Main Haal Dil-E- Beqaraar Ka|तक़दीर में लिखा ही नहीं जलवा

ग़ज़ल आज ऐसी सुना जाऊँगा– दर्द भरी बेवफाई की गजलें– प्रेमनाथ बिस्मिल

यूं मुस्कुरा के जलवा किसी ने दिखा दिया Bewafa Shayari Hindi

मुबारक जीत हो तुमको चलो हम हार जाते हैं— Motivational Love Shayari

मुद्दत से इन आंखों में जलन देख रहा हूँ! ग़मगीन ग़ज़ल शायरी

NAZAM: SADA E MUFLISH

कोरोना का मारा हुआ मेरा दिल― Romantic Shayari Premnath Bismil

Premnath Bismil Motivational Love Shayari In Roman English

Chalo Ab Saath Milakar Ham Sabhi Holi Manaate Hain
Mitaakar Nafaraton Ko Dil Mohabbat Se Sajaate Hain

Gulaabee, Laal, Peele Rang Dhul Jaate Hain Paanee Se
Ki Chhodo Rang Kee Baaten Chalo Ham Dil Lagaate Hain

Jalaate Aae Hain Ik Doosare Ka Ghar Zamaane Se
Chalo Ab Saath Milakar Pyaar Kee Bastee Basaate Hain

Agar Manjoor Ho Tujhako Mita Doon Khud Ko Ulfat Mein
Ye Dil Kya Cheez Hai Tum Par Sanam Ham Jaan Lutaate Hain

Milaakar Haath Tum Yun Muskuraana Chhod Do Saahab!
Agar Dil Mein Mohabbat Hai To Dil Se Dil Milaate Hain

Mere Dil Mein Wo Rahate Hain Meri Har Saans Hai Unakee
Na Jaane Kis Lie Aksar Wahee Mujhako Sataate Hain

Mila Karate Hain Aksar Raaste Mein Ajanabee Banakar
Main Unako Aazamaata Hoon, Wo Mujh Ko Aazamaate Hain

मोटिवेशनल शेरो शायरी फोटो डाउनलोड| Premnath Bismil Motivational Love Shayari Photo

मोटिवेशनल शेरो शायरी फोटो डाउनलोड| Premnath Bismil Motivational Love Shayari Photo

Diya Jab Dil Sanam Tujhako To Kaisee Jang Ulfat Mein
Mubaarak Jeet Ho Tumako Chalo Ham Haar Jaate Hain

Bhala Ham Kya Kahen Bismil Karishme Unakee Ulfat Ke
Jinhen Ham Bhoolana Chaahen Wahi Kyon Yaad Aate Hain
Premnath Bismil

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ