Ticker

6/recent/ticker-posts

आविन्यों सारांश समीक्षा प्रश्न उत्तर | Avinyo Summary Question Answer

आविन्यों सारांश समीक्षा प्रश्न उत्तर | Avinyo Summary Question Answer


आज के पोस्ट में हम पढ़ने वाले हैं बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के पद्य भाग के पाठ नौ ‘आविन्यों’ Avinyo class 10 Hindi का सारांश, समीक्षा एवं प्रश्नों के उत्तर Objective
Avinyo class 10 Hindi

आविन्यों के लेखक का नाम अशोक वाजपेयी है। इनका जन्म 16 फरवरी 1941 ई. में मध्य प्रदेश के दुर्ग नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता का नाम परमानन्द वाजपेयी और माता का नाम निर्मला देवी है। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, सागर में प्राप्त की तथा सागर विश्वविद्यालय से बी. ए. और स्टीफेंस महाविद्यालय दिल्ली से अंग्रेजी विषय में एम. ए. की उपाधि प्राप्त किया।

अशोक वाजपेयी की रचनाएं — शहर, अब भी संभावना है, एक पतंग अनंत में, अगर इतने से, तत्पुरुष, बहुरी अकेला, थोड़ी सी जगह, घास में दुबका आकाश, आविन्यों, अभी कुछ और समय के पास समय, इबादत से गिरी मात्राएं, उम्मीद का दूसरा नाम, विवक्षा, दुःख चिट्ठी रसा आदि हैं।

प्रस्तुत पाठ ‘ आविन्यों ’ इसी नाम के गद्य एवं कविता के संग्रह से संकलित है। आविन्यों दक्षिण फ्रांस का एक मध्ययुगीन ईसाई मठ हैं जहां लेखक ने इक्कीस दिनों तक एकान्तवासी होकर रचनात्मक प्रवास का सौभाग्य प्राप्त किया था। लेखक प्रवास के दिनों में प्रतिदिन गद्य एवं कविताएं लिखी थी।

आविन्यों पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ ‘आविन्यों’ में अशोक वाजपेयी ने अपनी यात्रा आविन्यों के क्रम में हुए अनुभवों का वर्णन किया है। दक्षिण फ्रांस में रोन नदी के किनारे अवस्थित आविन्यों नामक एक पुराना शहर है, जो कभी पोप की राजधानी थी। अब गर्मियों में फ्रांस तथा यूरोप का एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय रंग-समारोह का आयोजन हर वर्ष होता है।

रोन नदी की दूसरी ओर एक नई बस्ती है, जहां फ्रेंच शासकों ने पोप की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक भव्य किला बनवाया था। बाद में, वहाँ ‘ला शत्रूज’ काथूसियन सम्प्रदाय का एक ईसाई मठ बना, जिसका धार्मिक उपयोग चौदहवीं शताब्दी से फ्रेंच क्रांति तक होता रहा। यह सम्प्रदाय मौन में विश्वास करता है, इसलिए सारा स्थापत्य मौन का ही स्थापत्य था। इन इमारतों पर साधारण लोगों ने कब्जा कर लिया था और रहने लगे थे। यह केन्द्र आजकल रंगमंच और लेखन से जुड़ा हुआ है। वहां संगीतकार, अभिनेता तथा नाटककार पुराने-ईसाई चेम्बर्स में रचनात्मक कार्य करते हैं। यहां सप्ताह के पांच दिनों में शाम को सबको एक स्थान पर रात का भोजन करने की व्यवस्था है। अन्य दिन नास्ता एवं भोजन खुद बनाकर खाते हैं।

आविन्यों बहुत शांत जगह है। लेखक को फ्रेंच सरकार के सौजन्य से ‘ला शत्रूज’ में रहकर कुछ काम करने का मौका मिला था। इसलिए यह अपने साथ हिंदी का एक टाइपराइटर, तीन-चार किताबें तथा कुछ संगीत के टेप्स लेते गये थे। उन्नीस दिनों के प्रवास में लेखक ने 35 कविताएं तथा 27 गद्य रचना रचनाएं लिखी। लेखक को यह स्थान काव्य की दृष्टी से अति उपयुक्त लगा। इसी विशेषता के कारण उसने इतने कम समय में इतने अधिक रचनात्मक कार्य किया। लेखक ने यह अनुभव किया कि यहां की हर चीजों में अद्भुत सजीवता है। इसी सजीवता, मनोरमा के फलस्वरूप इतनी कम अवधि में 35 कविताएं तथा 27 गद्य की रचनाएं की।

‘नदी के किनारे नदी है’ तात्पर्य यह है कि एक तरफ एक छोटा सा गाँव ‘वीरनब्ब’ और दूसरी तरफ आविन्यों अपनी सहजता, सुन्दरता, नीरवता तथा संवेदनशीलता पर्यटकों को इस प्रकार भाव-विभोर करते हैं कि रोन नदी का कल-कल, छल-छल धारा स्थिर किंतु किनारा शांतिमान प्रतित होता है।

लेखक स्वयं स्वीकार करता है कि नदी के समान ही कविता सदियों से हमारे साथ रही है। जिस प्रकार जहाँ-तहाँ से जल आकर नदि में मिलते रहते हैं और सागर में समाहित होते रहते हैं, उसी प्रकार कवि के हृदय में भिन्न-भिन्न प्रकार के भाव उठते रहते हैं और वहीं भाव काव्य रूप में परिणत होते रहते हैं। न तो नदी रिक्त होती है और न ही कविता शब्द रिक्त होती है । तात्पर्य यह कि सहृदय व्यक्ति प्राकृतिक सुन्दरता के आकर्षण से बच नहीं सकते।

Avinyo class 10 Hindi Question Answer


प्रश्न १.

आविन्यों क्या है और वह कहाँ अवस्थित है? हर बरस आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है?


अथवा

प्रत्येक वर्ष आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है ?

उत्तर : आविन्यों मध्ययुगीन ईसाई मठ है। यह दक्षिणी फ्रांस में रोन नदी के किनारे अवस्थित है। आविन्यों फ्रांस का एक प्रमुख कला केंद्र रहा है। यहां गर्मियों में फ्रांस और यूरोप का एक अत्यंत प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंग-समारोह प्रतिवर्ष होता है।


प्रश्न २.

नदी के तट पर बैठे हए लेखक को क्या अनुभव होता है?

उत्तर : नदी के तट पर बैठे हुए लेखक को लगता है कि जल स्थिर है और तट ही बह रहा है। उन्हें अनुभव हो रहा है कि वे नदी के साथ बह रहे हैं। नदी के पास रहने से लगता है कि स्वयं नदी हो गये हैं। स्वयं में नदी की झलक देखते हैं।

प्रश्न ३.

नदी तट पर लेखक को किसकी याद आती है और क्यों ?


अथवा

आविन्यों पाठ के लेखक को नदी तट पर किसकी याद आती है और क्यों?

उत्तर : नदी तट पर लेखक को विनोद कुमार शुक्ल की एक कविता याद आती है। क्योंकि लेखक नदी तट पर बैठकर अनुभव करते हैं कि वे स्वयं नदी हो गये हैं। इसी बात की पुष्टि करते हुए शुक्ल जी ने नदी-चेहरा लोगों से मिलने जाने की बात कहते हैं।

प्रश्न ४.

किसके पास तटस्थ रह पाना संभव नहीं हो पाता और क्यों?

उत्तर : नदी के किनारे और कविता के पास तटस्थ रह पाना संभव नहीं हो पाता । क्योंकि दोनों की अभिभूति से बची नहीं जा सकती। नदी और कविता में हम बरबस ही शामिल हो जाते हैं। निरंतरता नदी और कविता दोनों में हमारी नश्वरता का अनन्त से अभिषेक करती है।

प्रश्न ५.

लेखक आविन्यों क्या साथ लेकर गए थे और वहाँ कितने दिनों तक रहे? लेखक की उपलब्धि क्या रही।

उत्तर : लेखक आविन्यों में उन्नीस दिनों तक रहे । वे वहाँ अपने साथ हिंदी का टाइपराइटर, तीन-चार पुस्तकें और कुछ संगीत के टेप्स ही ले गए थे। वे उस स्पष्ट एकांत में अपने में और लेखन में डूबे रहे। लेखक की उपलब्धि यही रही कि उन्होंने उन्नीस दिनों में पैंतीस कविताएं और सत्ताईस गद्य रचनाएँ लिखी ।

प्रश्न ६.

मनुष्य जीवन से पत्थर की क्या समानता और विषमता है?

उत्तर : मानवीय जीवन में सुख और दुःख के समय व्यतीत होते हैं। जीवन परिवर्तनशील पथ पर अग्रसर होता है। मानव उतार-चढ़ाव देखता है। पत्थर भी मानव की तरह परिवर्तनशील समय का सामना करता है। पत्थर भी शीत और ताप दोनों का सान्निध्य पाता है। मानव अपनी प्राचीन गाथा को गाता है। पत्थर भी प्राचीनता को अपने में सहेजे रखता है। मानव अपनी भावनाओं को प्रकट करता है। परन्तु पत्थर मूक रहता है।

Avinyo class 10 Hindi Objective Question Answer


प्रश्न १.

आविन्यों कहां स्थित है?

उत्तर : दक्षिणी फ्रांस

प्रश्न २.

ला शत्रुज क्या है?

उत्तर : इसाई मठ

प्रश्न ३.

प्रगतिशील साहित्य का संबंध है?

उत्तर : वेदांत दर्शन से

प्रश्न ४.

जारशाही कौन में था?

उत्तर : सोवियत रूस

प्रश्न ५.

आन्द्रे ब्रेताँ, रेने शॉ और पाल एलुआर ने आविन्यों में रहकर संयुक्त रूप से लगभग कितनी कविताओं की रचना की?

उत्तर : 30 कविताएं

प्रश्न ६.

ल मादामोजेल द आविन्यों किसकी रचना है?

उत्तर : पिकासो

प्रश्न ७.

ला शत्रूज का धार्मिक उपयोग कब से कब तक होता रहा?

उत्तर : चौदहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक

प्रश्न ८.

आविन्यों में 19 दिनों के प्रवास के दौरान लेखक ने कितने गद्य की रचना की?

उत्तर : 27

प्रश्न ९.

फ्रांस का प्रमुख केन्द्र रहा हैं ?

उत्तर : आविन्यो

प्रश्न १०.

 पिकासो का प्रसिद्ध रचना का शीर्षक है ?

उत्तर : ल मादामोजेल द आविन्यों

प्रश्न ११.

अविन्यों किस नदी पर स्थ्ति हैं ?

उत्तर : रोन नदी पर

प्रश्न १२.

वील नव्वक्या है ?

उत्तर : एक छोटा सा गाँव

प्रश्न १३.

प्रत्येक वर्ष अविन्यों में कैसा समारोह आयोजित होता है ?

उत्तर : रंग समारोह

प्रश्न १४.

रोन नदी के किनारे बसे शहर का नाम है ?

उत्तर : आविन्यों

प्रश्न १५.

लेखक कितने वर्ष पहले पहली बार अविन्यों गए थे ?

उत्तर : 10

प्रश्न १६.

लेखक अविन्यों क्या साथ लेकर आए थें ?

उत्तर : पुस्तक, टाइपराइटर और टेप्स

प्रश्न १७.

उगते हुए सूरज का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर : जापान को

और पढ़ें 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ