Ticker

6/recent/ticker-posts

हलषष्ठी पूजन विधि | हलषष्ठी ललही छठ भजन आरती हिंदी में

हलषष्ठी पूजन विधि | हलषष्ठी ललही छठ भजन आरती हिंदी में

जय माँ हलषष्ठी
हलषष्ठी पूजन विधि | हलषष्ठी ललही छठ भजन Hal Shashti Imag

हलषष्ठी पूजन व्रत करते।
हलधर मूरत मन में बसते।।
पूजन विधि सुन सभी कर लो।
ताल बनाकर पानी भर लो।।
फूल कमल का तैरा देते।
गोबर लीप धरा को लेते।।
चौक डालकर कलश बिठाएँ।
पीढ़ा देवी मूर्ति सजाएंँ।।
पृथ्वी पूजन कुश जल से हो।
गणेश पूजन सब विधि तब हो।।
ध्यान मातु का प्रारंभ करें।
आवाहन माता मंत्र करें।।
पूजन अर्चन हलषष्ठी माई।
भादो षष्ठी माँ को भाई।।
पसहर चावल भोग लगाएंँ।
साथ तरह छ: भाजी लाएंँ।।
दूध दही घी भैंस चढ़ाएँ।
पात ढाक के सदा लगाएंँ।।
केवल छ: ही सुने कहानी।
माता की सब महिमा जानी।।
जोता बोया आज न खातीं।
मनचाहा वर सब ही पाती।।
जय जय जय हलषष्ठी माई।
क्षमा भूल अज्ञानी गाई।।
जय जय हलषष्ठी माई
श्रीमती सरोज साव कमल रायगढ़ छत्तीसगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ