Ticker

6/recent/ticker-posts

आजादी का अमृतमहोत्सव : कितने आजाद हैं हम? Aazadi: Kitne Aazad Hain Hum

आजादी का अमृतमहोत्सव : कितने आजाद हैं हम?

कितने आजाद हैं हम इस पर मेरा आलेख है
स्वतंत्रता दिवस यानी हम सब सवा सौ करोड़ भारतवासी आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ यानी अमृतमहोत्सव बड़ी धूम धाम से देश15 अगस्त 2021 को मनाएगा।आज मैं इस मंच के द्वारा मना रही हूँ। मेरे जेहन में कई सवाल उठते हैं सोने की चिड़िया वाला भारत देश हम फिर बना सकेंगे क्या ? सच में हम कितने आजाद हैं?

अंग्रेजी भाषा, पाश्चात्य संस्कृति से क्या हम आजाद हो गए?

ब्रिटिश सत्ता से हम आजाद हो गए, अंग्रेज चले गए लेकिन अंग्रेजी भाषा, पाश्चात्य संस्कृति से क्या हम आजाद हो गए। हमारे देश के लोगों की मानसिकता आजाद नहीं हो सकी।
सबसे बड़े लोकतंत्र के धर्मनिरपेक्ष भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय आदि के नाम पर झगड़े कराए जाते हैं। जाति, वर्ण, नस्ल के नाम पर वोटों की राजनीति होती है। सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार व्यवस्थाओं का अंग बन गया है क्या भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बना क्या ?काला धन पकड़ में आया क्या?
राष्ट्रीय पर्वों पर झंडे फहराने के बाद झंडे जमीन पर गिरे नजर आते हैं। कोई तो राष्ट्रीय पहचान तिरंगे को उल्टा ही फहरा देता है।

नारी अपना निर्णय लेने में स्वतंत्र कब होगी?

आज स्त्री सशक्त होते हुए भी घर -बाहर, समाज में शोषण, घरेलू हिंसा, बलात्कार, अपहरण की शिकार होती है। भारत की नारी को भ्रूण -हत्या जैसा घिनोंना पाप कोख में मारकर करवाया जाता है, कब नारी अपना निर्णय लेने में स्वतंत्र होगी
यह सब दमनकारी घटनाएँ हमारी स्वतंत्रता नहीं स्वच्छंदता मनमानी को दर्शाती है। जब नदी, सागर अपनी सीमा रहते हैं तो हर जीव, चेतना का कल्याण करते हैं, जब ये मर्यादाहीन हो जाते हैं तो बढ़ा, विनाश, प्रलय का प्रकोप सारी दुनिया के समक्ष है।
भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी मानसिकता के लोग देश - प्रेम, देश - भक्ति को क्या जाने। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भारत आए थे, तब दिल्ली में तेजाब काण्ड, गुलेल से पत्थरबाजी का नर संहार को हवा किस नेता, राजनीति की रणनीति थी। इस बार 26 जनवरी 2021 को किसान आंदोलन पर गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर किस आतंकी ने पीला झंडा लहराया था?
ये गद्दार भारत में रहकर भारत माता को छुरा भोंक रहे हैं। लगभग 2 सदी की गुलामी भारत ने सही है, जब पूरे भारतवासी ने तन -मन - धन और एक स्वर से एक हुए थे,तब हमने 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी।
हमें देश को नवभारत बनाने का सपना तभी साकार होगा जब भारत का हर नागरिक अपने से बड़ा राष्ट्र मानेगा, देश प्रेम, देशभक्ति की भावनाओं से एक स्वर, लय, तान से गूंजेगा।
इस बार लाल किले पर हमारे देशभक्त भारत माँ का लाल प्रधानमंत्री महामहिम नरेंद्र मोदी जी आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ पर झंडा फहराएंगे।
Aazadi: Kitne Aazad Hain Hum
डॉ मंजु गुप्ता
स्वतंत्रता दिवस यानी हम सब सवा सौ करोड़ भारतवासी आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ यानी अमृतमहोत्सव बड़ी धूम धाम से देश15 अगस्त को मनाएगा।
करोड़ों लोगों के कंठों से जयहिंद, वन्देमातरम् गूँजेगा।
सारे मिलकर बोलो जयहिंद, वंदेमातरम्
अंत में उन गुमनाम लोगों, शहीदों, जांबाजों, वीरो के लहू से सींच कर भारतमाता ने आजादी प्राप्त की है, जिनके दम पर हम सब भारतवासी आजाद साँसें ले रहे हैं, तब मैं उन्हें नमन करते हुए कहती हूँ -

भारत के वीर जवान: देश भक्ति कविता

भारत के वीर जवान
भारत की है शान
खड़ा जो है जवान
सीमा पर दिन -रात
समर्पित सदा जान।
झंडा है अभिमान
भारत की पहचान
झुकने न देंगे हम
भारत का है मान।
ये भारत की आन
आबरु ओ सम्मान
रखना इसे सँभाल
जब आएँ तूफान
सीमा बताएँगी
सबको सुनाएँगी
सर्जिकल स्ट्राइक
जब गीत गाएँगी।
दर्द देश का सहें
वे जब रहें न रहें
छोड़ जाते विधवा
अश्क उनके न बहें।
डॉ मंजु गुप्ता
वाशी, नवी मुंबई
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ