Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के वीर जवानों के नाम कविता आर्मी शायरी देशभक्ति शायरी Army Shayari

वीर सैनिक : वीर भारतीय सैनिक पर कविता | Poem On Indian Soldiers In Hindi 

(कविता)
वीर सैनिकों से सजी है, सेना देश की
वीरता व शौर्य ही, उनकी पहचान है।
वीर सैनिक कभी पीठ नहीं दिखाते हैं,
कांधे बंदूक, हथेली पर उनकी जान है।
वीर सैनिकों से…………..
वक्त आने पर सीने पर खाते गोली,
रंग गुलाल नहीं, लहू से खेलते होली।
जबतक सांस तब तक विश्वास होता,
इनके आगे सर्द गर्म एक समान है।
वीर सैनिकों से………….
गौरवशाली इतिहास है वीर सैनिकों का,
राहों में कांटे बिछे, चेहरे पे मुस्कान है।
अपने लिए कभी कुछ न सोचते हैं ये,
हर वीर सैनिक, वतन हेतु वरदान है।
वीर सैनिकों से……………
वीर सैनिक धीर और गंभीर होते हैं,
नीचे धरती माता, ऊपर आसमान है।
देशवासी इन पर फूल बरसाते रहते,
इनके लिए, हर दिल में सम्मान है।
वीर सैनिकों से……………
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)


वीर सैनिकों पर कविता | सैनिक तुझे सलाम कविता

नमन वीर सैनिक को
(कविता)
वीर सैनिकों को कोटि कोटि नमन है,
वीरता व शौर्य ही, उनकी पहचान है।
वीर सैनिक कभी पीठ नहीं दिखाते हैं,
कांधे बंदूक, हथेली पर उनकी जान है।
वीर सैनिकों को…………..
वक्त आने पर सीने पर खाते गोली,
रंग गुलाल नहीं, लहू से खेलते होली।
जबतक सांस तब तक विश्वास होता,
इनके आगे सर्द गर्म एक समान है।
वीर सैनिकों को………….
गौरवशाली इतिहास है वीर सैनिकों का,
राहों में कांटे बिछे, चेहरे पे मुस्कान है।
अपने लिए कभी कुछ न सोचते हैं ये,
हर वीर सैनिक, वतन हेतु वरदान है।
वीर सैनिकों को……………
वीर सैनिक धीर और गंभीर होते हैं,
नीचे धरती माता, ऊपर आसमान है।
देशवासी इन पर फूल बरसाते रहते,
इनके लिए, हर दिल में सम्मान है।
वीर सैनिकों को……………
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

देश के वीर जवानों के नाम कविता आर्मी शायरी देशभक्ति शायरी Army Shayari

कविता
प्रेम की एक पाती
प्रेम की एक पाती लिखो,
देश के वीर जवानों के नाम,
माता-पिता सकुशल तुम्हारे,
वेफिक्र हो करो अपना काम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
बीबी तुम्हारी सदैव राह देखती,
लेती सुबह-शाम तेरा नाम,
करती दुवा वह अपने ईश से,
करो दुश्मन का काम तमाम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
वीर पिता के पुत्र हो तुम,
देश को तुमपर नाज,अभिमान
कभी डगमगाये नहीं तेरे कदम,
देना अपने फर्ज को अंजाम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
यह देश वलिदान मांगता,
मांगता यह तन-मन प्राण,
नहीं समझो कमजोर खुद को,
दुश्मन को दो यह पैगाम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
बढ़ रहा दुश्मन अपने सीमा पर,
लगा दो तुम उसपर लगाम,
चीर दो सीना दुश्मन का,
तब लो तुम चैन,विश्राम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
कभी खुद को अकेला नहीं समझो,
यह कवि"अकेला"तेरे साथ सुबह-शाम,
तुम हो माँ भारती के लाल,
करती सैल्युट तुझे सारी आवाम।
प्रेम की एक पाती लिखो...।
अरविन्द अकेला

Hum Bharat Ke Veer Sipahi | Swatantrata Diwas Kavita

हम भारत के वीर‌ सिपाही
सींचा है लहू से चमन को,
खरपतवार न उगने देंगे।
महकाएंगे सींच वतन को,
भारत को न बंटने देंगे।
लाई है तूफानों से कश्ती,
कैसे जाकर उन वीरों ने।
बरसों से जंग लड़ते रहे,
बहु यातना सही धीरों ने।
शोलों और शरारों पर चलके,
वह कदम -कदम जब रखते थे।
रोती थी भारत माता तब,
अंबर से आंसू निकलते थे।
करें ‌रुदन हिमालय पर्वत
अब दुश्मन को न आने देंगे
न चाहिए रक्तपात गुलामी
न देश में पग धरने देंगे।
ललिता कश्यप गांव सायर जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

सीमा पर तैनात वीर सिपाही के लिए कविता Shayari For Indian Army In Hindi

वीर सिपाही
भूल बैठा वो प्रेम सम्बन्ध को,
बिसर गए सब तीज त्योहार।
याद रखता तो बस एक सौगन्ध,
केवल अपने देश का प्यार।

छोड़े अपने रिश्ते-नाते,
छूटा अपना कुटुम्ब परिवार।
सीमा पर खड़े सीना ताने,
छोड़े अपना सुख संसार।

धूप कड़के या बादल गरजे,
या आए आंधी तूफान।
डटे रहते हैं भूखे प्यासे,
दुश्मन का तोड़े दंभ अभिमान।

शिखर दुपहरी घोर अंधेरा,
कभी न करता वह विश्राम।
कभी खड़ा हिम खण्डों पर,
कभी-कभी जंगल वियावान।

मरुभूमि हो या नभ,जल-थल,
सब पर इनकी नजर समान।
अन्तिम सांस तक लड़ते-लड़ते,
कर देते सब कुछ कुर्वान।
ललिता कश्यप गांव सायर जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश

देश के वीर सिपाहियों शायरी | जोश भर देने वाली देशभक्ति शायरी

देश के वीर सिपाहियों
कभी ना तुम हारना
देश है तेरा ही परिवार
दुश्मन को तुम मारना।।

देशभक्ति शायरी

खदेड़ आतंक को तुम
आतंक मुक्त कर दो हमें
जिये जिंदगी आजादी संग
कोई भी जख़्म ना सिये।।
देश भक्ति शायरी
भूलना नहीं जो वर्दी 
पहनते वक्त कसम खाई थी
जान हथेली पे लिये कदम
बार्डर की ओर सेना बड़ाई थी।।

राष्ट्र भक्ति शायरी

तू है सिपाही तभी तो आज
आजादी संग लिख पाई थी
बेखोफ़ लिख आजादी की
मिसाल कलम मे समाई थी‌।।
वीना आडवानी "तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र

दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी

भारत के वीर जवान
भारत की है शान
खड़ा जो है जवान
सीमा पर दिन -रात
समर्पित सदा जान।
झंडा है अभिमान
भारत की पहचान
झुकने न देंगे हम
भारत का है मान।
ये भारत की आन
आबरु ओ सम्मान
रखना इसे सँभाल
जब आएँ तूफान
सीमा बताएँगी
सबको सुनाएँगी
सर्जिकल स्ट्राइक
जब गीत गाएँगी।
दर्द देश का सहें
वे जब रहें न रहें
छोड़ जाते विधवा
अश्क उनके न बहें।
डॉ मंजु गुप्ता
वाशी, नवी मुंबई
इस वेबसाईट पर आप पढ़ेंगे...
जोश भर देने वाली देशभक्ति शायरी
देश भक्ति शायरी हिंदी
लेटेस्ट देश भक्ति शायरी इन हिंदी
देश भक्ति कविता शायरी
दर्द भरी देशभक्ति शायरी
देशभक्ति डायलॉग शायरी
देशभक्ति शायरी कविता
देशभक्ति स्टेटस हिंदी
शायरी देशभक्ति पर
देश प्रेम पर शायरी
देशभक्ति वीर रस शायरी
देश भक्ति शायरी फोटो
देशभक्ति शायरी इन हिंदी
देश भक्ति शायरी लिखी हुई
शायरी देशभक्ति इन हिंदी
देशभक्ति एटीट्यूड स्टेटस
देश भक्ति status
देश भक्ति पर शायरी
देशभक्ति स्टेटस इन हिंदी
देश भक्ति हिंदी शायरी
हिंदी शायरी देशभक्ति

इंडियन आर्मी शायरी हिंदी Indian Army Shayari In Hindi

इंडियन आर्मी शायरी हिंदी Indian Army Shayari In Hindi

देखो देश के वीरों देश भक्ति गीत कविता Desh Bhakti Kavita In Hindi

देखो देश के वीरों
नवयुवा पीढ़ी
देश तुम्हारे साथ है
डटे रहो हर राह पे
हौसलों संग
बस मंजिल समझों पास है।।
तुम भी भारत मां के
लाल हो प्यारों
इस मां की लाज तुम्हारे
नवयुवा हाथ है।।
देश की बेटी,बहनों
की रक्षा करना यही
उम्मीद की गांठ है
उठा सभी को संग
ले चलो तभी जीवन
सफल ये जज़्बात है।।
वीना आडवानी"तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र

देश के वीर जवानों पर कविता | जोश भर देने वाली देशभक्ति शायरी

देश
चोका शैली
देश के वीरों
डटकर लड़ना
दुश्मनों से भी
कभी नहीं डरना
डटकर बढ़ना।।

मुंह तोड़ दो
आंख भी फोड़ देना
भारत देश
की लाज तुम्हारे ही
हाथ मे है वीरों।।

वफा निभाना
माटी का कर्ज चुका
लहू देना हो
तो लहू भी बहाना
कदम ना हटाना।।

वीना आडवानी"तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र

जिनके भाई वीर जवान है देश के जवानों और सिपाहियों के लिए शायरी

नमन है उन बहनों को
जिनके भाई वीर जवान है।
छाया है अमन भारत में,
खुशी से रहता इंसान है।

नमन है उस भाई को
जिसके भाई वीर जवान थे।
देश की खातिर जिसने अपने
दांव लगाए प्राण थे।

नमन है उन माताओं को
जिनके बेटे सरहद पर है।
जिनकी हिम्मत के कारण हम
चैन से रात को सोते हैं।

नमन है उस पत्नी को
जिसने अपना सुहाग गवाया हैं।
शान से देखो वीरों ने
अपना तिरंगा फहराया है।

नमन है उन बच्चों को
जिनके पिता हुए थे शहीद कभी।
उनके बलिदानों के कारण
रहते हैं सुरक्षित सभी।
स्वरचित व मौलिक रचना
आभा चौहान

देशभक्ति कविता फोजी पर शायरी Army Shayari

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ