Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस पर कविता Poem On Central Reserve Police Force In Hindi

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस पर कविता Poem On Central Reserve Police Force In Hindi

(27 जुलाई )
शुभकामना संदेश
स्थापना दिवस पर, शुभकामनाएं हैं मेरी,
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को।
राम राम, सलाम, नमस्कार, जयहिंद मेरा,
आंतरिक सुरक्षा में डटे इन दीवानों को।
खराब से खराब परिस्थिति संभाल लेते ये,
एकबार उतर जाते, जब जवान मैदान में।
बहुआयामी पुलिस बल है, अपने देश का,
बजा करता डंका इनका, सारे हिंदुस्तान में।
अटल इरादे, बुलंद हौसलों के साथ रहते ये,
हर हाल में करते हैं ये कर्तव्यों का पालन।
बुरे वक्त के, सच्चे दोस्त होते जनता के,
पैदल चल पड़ते, जहां जाए न कोई वाहन।
बार बार दिखाई देती है, इनकी होशियारी,
सहनशीलता बढ़ा देती है, इनकी समझदारी।
जितना बड़ा शिकार, ये उतने बड़े शिकारी,
अनुशासन में रहते, जवान और अधिकारी।
चुनावी सुरक्षा या आपदा प्रबंधन की बातें,
आदेश मिलते ही, टुकड़ी हो जाती तैयार।
जान की बाजी लगा देते कर्तव्य पालन में,
चुनौतियां को, ये हंसकर करते हैं स्वीकार।
“ पुलवामा का बलिदान गया नहीं बेकार,
कर्तव्यनिष्ठा ने बना दिया है सदाबहार,
अंतिम सांस तक लड़ते, हार नहीं मानते,
इनको बार बार, जयहिंद एवं नमस्कार।“
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस पर कविता CRPF Raising Day Wishes In Hindi

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस पर कविता CRPF Raising Day Wishes In Hindi


Happy Raising Day Images | CRPF Raising Day Wishes In Hindi

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ