Ticker

6/recent/ticker-posts

बेटी की विदाई पर मार्मिक कविता : बेटी आज पराई हो चली

Beti Ki Vidai Ki Sundar Kavita In Hindi


Beti Ki Vidai Ki Sundar Kavita In Hindi


बेटी की विदाई पर मार्मिक कविता : बेटी आज पराई हो चली

विदाई
बेटी आज पराई हो चली
मेरी नन्ही सी कली आज
महक छोड़ चली
खेल -खेल में बनाये चित्र 
आज निशान छोड़ चली
हर एक कोने को दिल से सजाया
आज यादें छोड़ चली
किसी कमरे में खिलखिलाती हसीं
किसी कमरे में अलमारी सजी
आंगन सूना छोड़ चली
आज मेरी बेटी पराई हो चली
सेल्फी की शौकीन
एल्बम हंसते हंसते सजाई
मम्मी को साड़ी बड़े प्यार
से पहनाई
भैया से लड़ाई
टी वी का रिमोट छुपाई
आज मेरी बेटी की हुई विदाई

प्रतिभा जैन
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ