Ticker

6/recent/ticker-posts

मौसम सुहाना आ गया, मौसम शायरी Suhana Mausam Shayari सुहाना मौसम Quotes

सुहाना मौसम शायरी हिंदी में | मानसून पर शायरी Mausam Shayari In Hindi

मौसम सुहाना आ गया

(कविता)

रंग गुलाबी लेकर, मौसम सुहाना आ गया,
देखकर याद मुझे गुज़रा जमाना आ गया।
चमक रहे सितारे, और बदल गए नजारे,
छल छल छलकता, कोई पैमाना आया है।
रंग गुलाबी लेकर…

मौसम पर शायरी

दुनिया खूबसूरत और हर चीज हसीन है,
बड़े दिनों के बाद, ऐसा नज़राना आया है।
जहां नजर जाए, खुशहाली और लाली है,
बड़े भाग्य से, मौसम मस्ताना आया है।
रंग गुलाबी लेकर…

Suhana Mausam Shayari

धूम मची बसती में, हर कोई मस्ती में,
ग़ज़ल की सेवा में, नया गाना आया है।
हाल चाल जानने, मुस्काती कलियों का,
लगता है, बिछुड़ा यार पुराना आया है।
रंग गुलाबी लेकर…

मौसम शायरी लव

प्यार की चाहत में, अंजान गलियों में,
भटका सा आज कोई दीवाना आया है।
तितलियां गिरा रही हैं बिजलियां जैसे,
प्यास बुझाने, कोई मयखाना आया है।
रंग गुलाबी लेकर…
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार

सावन का सफर सुहाना: सुहाना सावन शायरी | सुहाना मौसम में सफर शायरी

सावन का सफर सुहाना
(सावन गीत)
सावन का सफर, बड़ा सुहाना लगता है
जग के लिए हसीन नजराना लगता है।
काली घटाएं देखकर, मन झूम रहा है,
दिल सारे संसार का, दीवाना लगता है।
सावन का सफर……
अद्भुत नजारे दिख रहे हैं आसमान में,
चार चांद लग गए दिल के अरमान में।
घूंघट में शर्मा रहीं कैसे कलियां कोमल?
छलकता खुशी का हर पैमाना लगता है।
सावन का सफर……
छुपकर बागों में कूक रही है कोयलिया,
मोर समोर मोरनी बजा रही पायलिया।
कदम कदम पर रुकने का दिल करता,
अपनी मुट्ठी में यह जमाना लगता है।
सावन का सफर……
झीनी झीनी तन पर, जब पड़ती फुहार,
गुल खिलते, दिल हो जाता है गुलजार।
हरे परिधान में लिपटी है, धरती रानी,
मदमस्त फूलों का मुस्काना लगता है।
सावन का सफर……
भोलेनाथ की कृपा, बरस रही ऊपर से,
कृपा से भरा उनका खजाना लगता है।
इस सुहाने सफर का कोई जवाब नहीं,
सफर में कोई नहीं बेगाना लगता है।
सावन का सफर……
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
मौसम शायरी फोटो Suhana Mausam Shayari Image सुहाना मौसम Quotes

मुक्तक - भिंगा मौसम! सुहानी शाम तू कहाँ है?

बारीसों का भिंगा मौसम सुहानी शाम तू कहाँ है।
छूकर आती तुझे बौछारे प्रीतम हैरान तू जहाँ है।
बाहर वर्षा की भिंगी बहारे मन मे जगी जलन।
आओ यार एक बार याद करता श्याम तू कहाँ है।
श्याम कुँवर भारती

मौसम बहुत सुहाना है– खुशगवार मौसम शायरी Mausam Shayari

गीत
विषय- मौसम बहुत सुहाना है
बरखा रानी बरस रही है,
मोर अब दीवाना है
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है

शयन कक्ष को छोड़ो रानी,
बाहर दृश्य निहारो
भूलो सारी चिंता अपनी,
मन मंदिर संवारो
पंछी मीठे गीत गाते,
रीत को निभाना है
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है

उदासी अपनी छोड़ो प्रिये,
छाई है हरियाली
पेड़-पौंधे झूम रहे हैं,
आई है खुशहाली
सोलह श्रृंगार करो तुम,
गाओ प्रीत तराना
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है

तन-मन से एक हैं हम,
सुख-दुःख अपने एक हैं
ईश्वर की कृपा हम पर,
इच्छा अपनी नेक हैं
हाथों में हाथ दो अपने,
आज नहीं बहाना है
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है

जल से भर गए सरोवर,
नदियाँ सारी बह रही
जीव-जंतु खेल रहे हैं,
कलियाँ सारी महक रही
फूलों जैसे मुस्कुराओ,
संग में सारा ज़माना है
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है

प्रेम बीज फूट पड़े हैं,
छाया बहुत उल्लास है
जिद को छोड़ो आज रानी,
देखो अब मधुमास है
जनम-जनम का साथ अपना,
हम दोनों ने माना है
मंद पवन चल रही है,
मौसम बहुत सुहाना है
श्याम मठपाल, उदयपुर

मौसम शायरी फोटो Suhana Mausam Shayari Image सुहाना मौसम Quotes

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ