Ticker

6/recent/ticker-posts

हे किशन कन्हैया पार लगा दो मोरी नैया– कृष्ण भजन लिरिक्स Naiya Laga Do Paar Lyrics

Krishna Bhajan Lyrics Hindi - Meri Naiya Laga Do Paar Lyrics

भक्ति गीत : किशन कन्हैया
हे किशन कन्हैया, पार लगा दो मोरी नैया,
तुम ही पतवार हो प्रभु, तुम ही हो खेवैया।
डूबने से बचा लो आज मोरी नैया कन्हैया,
हे वंशी बजैया, हे वृंदावन के रंग रास रचैया!
हे किशन कन्हैया…
डोल रही नैया आज मोरी, बीच सागर में,
फंस गई है नैया सफर की बीच भंवर में।
कन्हैया, सता रही मोहे ऊपर से ये पूर्बैया,
याशुमती मैया, देवकी मैया, भेजो कन्हैया!
हे किशन कन्हैया…

राधा कृष्ण भजन - न्यू कृष्ण भजन

कित गयो कन्हैया, हे मोरे बलराम भैया,
सुनो ता ता थैया, गोकुल के गैया चरैया!
गोपाल, सुंदर यमुना तट के कदम चढ़ैया,
आ भी जाओ मुरलीधर, प्रभु नाग नथैया!
हे किशन कन्हैया…

सुबह - सुबह के कृष्ण भजन - कृष्ण जन्माष्टमी 2021

रोग कोरोना ने विवश कर रखा है जग को,
दिला दो मुक्ति महामारी से हे मोरे कन्हैया!
बना लो अपना तुम सेवक मुझको गोपाला,
तुम बैठना छैयां, तेरी मैं धूप में चराऊं गैया।
हे किशन कन्हैया…
“जय कन्हैया लाल की, जय प्रभु गोपाल की”
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
Krishna Bhajan Lyrics Hindi Photo - Shri Krishna Image HD

Krishna Bhajan Lyrics Hindi Photo - Shri Krishna Image HD

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ