Ticker

6/recent/ticker-posts

वेलेंटाइन डे शायरी Valentine Day Shayari in Hindi | वेलेंटाइन डे कविता और प्रेम संदेश

वेलेंटाइन डे शायरी Valentine Day Shayari in Hindi | वेलेंटाइन डे कविता और प्रेम संदेश

प्यार का मौसम
14 फरवरी प्रेम दिवस
चलो हम प्यार करते है।
हम आंखे चार करते है।
ये मौसम प्यार का आया,
सभी से प्यार करते है।
चलो मां बाप के चरणों में,
सर अपना झुकाते है।
यही पर है अपनी जन्नत,
चलो सबको बताते है।
ये मौसम प्यार का आया,
सभी से प्यार करते है।
इस जमीं से करते है,
आसमां से करते है।
भारत वतन से करते है,।
बस हम प्यार करते है।
प्यार प्यार प्यार प्यार,
सिर्फ प्यार करते है।
बेहिसाब करते है,
निस्वार्थ करते है।
ये मौसम प्यार का आया,
चलो हम प्यार करते है।
करते है करते है करते है
लक्ष्य सभी से प्यार करते है।
निर्दोष लक्ष्य जैन


हैप्पी वेलेंटाइन डे इंडिया

(कविता)
हैप्पी वेलेंटाइन डे इंडिया, हम सिर्फ तुम्हीं से प्यार करते हैं।
बड़े आदर से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद करते हैं।
भूला नहीं सकते कभी हम, पुलवामा के अमर शहीदों को,
ये सारे वीर सपूत मिलकर, भारत को आबाद करते हैं।
हैप्पी वेलेंटाइन डे इंडिया………….
मुझे कहां दिख रहा है, प्यार मुहब्बत का इससे बड़ा रूप?
इसमें शीतल छांव भी है, और दिख रही है हमें गुलाबी धूप।
आज ही के दिन, शहीद ए आजम ने दी थी पावन शहादत,
इस शहादत पर आज, भारत माता कैसे रह सकती है चुप?
हैप्पी वेलेंटाइन डे इंडिया…………….
पुलवामा का घाव अभी भी हरा है, इतनी जल्दी नहीं भर सकता,
अपने हर शहीद को, भारतवासी कोटि कोटि नमन करते हैं।
अश्रुपूर्ण नेत्रों से, श्रद्धा सुमन अर्पित कर 
रहे हैं कोने कोने में,
सर झुकाकर, हाथ जोड़कर अभिनन्दन और वंदन करते हैं।
हैप्पी वेलेंटाइन डे इंडिया……………
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)


वैलेंटाइन डे

-------------
गुलाब लेने देने से ही 
गर प्यार हो जाए,
तो क्या बात है---
सुना था मैंने 
प्यार जज्बात है ,
समर्पण है एहसास है,
रूह से महसूस करो
तो फिर यह दिखावा क्यों---
यह सिर्फ 7 दिनों की
मौज मस्ती नहीं है प्यारे,
सात जन्मों का बंधन है
जिसे निभाना होता है
इसमें डूब कर।
आज वादे किए अधूरे,
दुनिया को दिखाना है
हम भी मॉडर्न है भैया,
पीछे नहीं जमाने से।
टेडी डे पर गिफ्ट दिया 
पैरों तले रौंद दिया,
प्यार नहीं है फिर भी
आधुनिकता की दौड़ में
वैलेंटाइन डे मना रहे--।
आज के दिन 
उन्हें भी याद करें 
जिन्होंने देश की खातिर
हंसते हंसते गले 
लगाया फंदे को।
आज मात् पिता
पूजन दिवस है
नमन करें अपने 
प्रथम गुरुओं को
अपने जन्म दाताओं को
स्वर्ग है उनके ही चरणों में।
धन्यवाद
अंशु तिवारी पटना

वेलेंटाइन डे शायरी Valentine Day Shayari in Hindi | वेलेंटाइन डे कविता और प्रेम संदेश


प्रेम दिवस पर कविता : प्यार का कोई दिन नहीं होता

कविता
प्रेम दिवस
प्यार का कोई दिन नहीं होता,
नहीं होती प्यार की कोई रात,
प्यार तो हर पल होता रहता है,
जब हो दिल में प्रेम जज्बात।

जब-जब प्रेम दिवस आता,
दिल-दिमाग में नव उमंग है छाता,
चलते कामदेव-रति के जब कामुक बाण,
वह दिन हो जाता कुछ खास।

तन-मन में जब मादकता छाये,
भावुकता में युगल जोड़ी बह जाये,
नहीं सुहाये उसे कोई दुनियाँ,
जब हो कोई खास उसके पास।

बनायें खास अपने प्रेम दिवस को
तन-मन में रखें उमंग- उल्लास,
करें प्यार अपने जीवन साथी से,
प्रेम दिवस नहीं रहें उदास।
अरविन्द अकेला


वैलेंटाइन डे अइसन मनाईं

वैलेन्टाइन डे प्यार के सात दिन के इजहार होला।
कवि निर्मल आज शुरूआती पियार के बात कहेला।

माई बाबुजी के साथे वैलेंटाइन हर दिन, परनाम करेला।
खुशनसीब हो यार, तोहरा मूडी पर उनकर हथवा रहेला।।

मालिक☆ हमनि के खुशिया साथे तनिका गमहो देहलन।
माई बाबुजी गहीर धाव पर मरहम लगा, खुश कर देहलन।।

देखले बा के मालिक के बताव, केऊ ओकरा के छूओ पावल।
वज़न ढेर बा माई बाबुजी के, तरजुआ अइसल के हो पावल।।

फक्र बहुते बा हमरा कि बेटवा बन रहनी अइसन माई बाबुजी के।
अहसान चुकावले बा के (?) हो बताव, आपन माई बाबुजी के।।

हमरा माई हद के ओ पार पियार करत रहली।
फूल ना देहनी कबहों, ऊहो कबहूं ना चहली।।

हमार माई हमार हंसी देखल खतिरा दिनरात तरसत रहली।
दुनिया के हर सुख हमरा अगवा रख कर साँस लेहत रहली।।

हमार बाबुजी के बहुते निराला आर पियारी रहल।
हमार खुशी के चाभी- उनकर पॉकेटेमें हरदम रहल।।
 
जब चहनी चाकलेट हथवा में थमा, चुम्मा बदले में लेहतन।
हमार हर ख्वाहिश कहियों से भी पुरा कर ऊ दम लेवत रहलन।।

उनकर इयाद में केनेहूं लुका के लोर बहावत हम बानी।
रउरा के साथे एगो बतवा, ई नाचीज समझावत बानी।।

खराब कबहों ना ऊ माई बाबूजी चाहलन।
तूंहे वारिश हो, बड़का बनवा ऊहे देहलन।।

बाड़न अबहूं, घरभाग, जरिका टाइम उनके साथेहो रह लियह।
उनकर उमिर भइल, बोलस कुछहों त परनाम कर बहिरा जइय।।
वैलेंटाइन जबहों चाह मना उनकर दुआ भरपूर ले कर हो रहिय।।

डॉ. कवि कु. निर्मल___✍️
☆मालिक- भगवान्/ईश्वर/खुदा/गौड........


मम्मी पापा के साथ वैलेंटाइन

मालिक ने खुशी के साथ हमको कुछ गम भी हैं दिये।
मम्मी पापा गमों पर परहम लगा, खुशियाँ हीं दिये।।

दिख नहीं पाया मालिक, कोई उसे छू नहीं सका।
बजन बहुत है मा-बाप में, तौल नहीं कोई सका।।

फक्र बहुत है मुझे बेटा हूँ उन मम्मी पापा का।
अहसान चुका पाया नहीं अबतलक कोई मा बाप का।।

हमको मम्मी हदों के पार का प्यार करती थी।
गुलाब नहीं दिया, ना हीं वह तोहफ़ा चाहती थी।।

मम्मी मेरी एक मुस्कुराहट देखने खातिर तरसती थी।
दुनिया का हर सुख मेरे सामने रख साँस वह लिया करती थी।।

पापा की भी बात बहुत हीं निराली और प्यारी थी।
मेरी खुशियों की चाभी उनकी पॉकेट के रहती हवाले थी।।

जब चाहा चौकलेट हथों में थमा, पप्पी लेते थे।
मेरी हर ख्वाहिश कहीं से भी पुरी कर हीं दम लेते थे।।

उनकी यादों में बस अश्क अब बहाया करता हूँ।
आपको लेकिन एक बात, यह नाचीज समझाता हूँ।।

बुरा नहीं कभी चाहा आपका मम्मी पापा ने।
वारिश हो आप, ओहदा भी बढ़ा पाया है आपने।।

हैं अगर तो पल दो पल उनके साथ भी रह लेना।
उनकी उम्र हुई, बोलें गर कुछ तो सह सलाम कर लेना।।

डॉ. कवि कुमार निर्मल
 मालिक--भगवान्/खुदा/गौड/ईश्वर


वेलेंटाइन डे शायरी हिंदी Valentine Day Shayari

कविता

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ