Ticker

6/recent/ticker-posts

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? वेलेंटाइन डे की कहानी क्या है?

वैलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है? वेलेंटाइन डे इतिहास एवं महत्व

वैलेंटाइंस डे को दुनिया भर में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है। 14 फरवरी को प्रेमी युगल के लिए प्यार का विशेष दिन माना जाता है। वैलेंटाइंस दुनिया के अधिकांशतः देशों में प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन को प्रेमी प्रेमिका और प्रेमनाथ कपल एक-दूसरे से आपने प्यार का इजहार किया करते हैं। वैलेंटाइंस डे को लेकर प्यार की विभिन्न कहानियां भी प्रसिद्ध हैं लेकिन क्या आप को पता है कि वैलेंटाइंस डे मनाने के लिए हर वर्ष 14 फरवरी का दिन ही क्यों चुना गया है? जानिए क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे और क्या है इसका महत्व

वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई? वेलेंटाइन डे की कहानी और इतिहास

'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' (Aurea of ​​Jacobus de Varagin) नाम की किताब में लिखे गए तथ्यों के अनुसार रोम शहर में एक पादरी थे जिनका नाम संत वैलेंटाइन था। वे दुनिया भर में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके लिए प्रेम में ही सच्चा जीवन था। परंतु इसी शहर के एक राजा क्लॉडियस (Claudius) को उनकी ये बात बिल्कुल भी सही नहीं लगती थी। राजा को ऐसा लगता था कि प्रेम एवं विवाह करने से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही भ्रष्ट तथा समाप्त हो जाती हैं। इसी कारण से उसके राज्य में सैनिकों और अधिकारीयों की शादी नहीं हो सकती थी।

संत वैलेंटाइन ( Saint Valentine) ने राजा क्लॉडियस King Claudius के इस ग़लत आदेश का कड़ाई से विरोध किया और रोम के नागरिकों को प्यार और विवाह संबंध बनाने के लिए खुल कर प्रेरित किया। इतना ही नहीं संत वेलेंटाइन ने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी करवाई। इस बात से राजा बहुत दुखी हुआ, उसका क्रोध भड़का और उसने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ई. में फांसी पर चढ़ा देने का आदेश दे दिया। उसी दिन से हर वर्ष को इसी दिन को 'प्यार के दिन' Love Day के तौर पर मनाया जाने लगा। ऐसी मान्यता है कि संत वैलेंटाइन ने फांसी पर चढ़ाए जाने के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस Jacobus को अपनी आंखे दान की थी। सैंट ने जेकोबस को एक विशेष पत्र भी लिखा था जिसके अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वैलेंटाइन' Your Valentine। यही थी प्यार के लिए बलिदान होने वाले वैलेंटाइन की छोटी मगर महान अमर प्रेम की कहानी।

वैलेंटाइन डे किसके साथ और कैसे मनाएं?

वैलेंटाइन डे किसके साथ और कैसे मनाएं? यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है कि क्या हमें Valentine सिर्फ अपने Girlfriend या प्रेमी के साथ ही मनाना चाहिए? इस प्रश्न का उत्तर नहीं में है इसलिए कि वर्तमान समय में Valentine Day सिर्फ Lovers तक ही सिमित नहीं रह गया है बल्कि आजकल तो इसे दोस्तों, भाई बहन और परिवार सभी के साथ मनाया जाने लगा है।

Valentine Day वास्तव में अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त करने का एक प्रतिक है। आज के समय में तो ये प्रेम, स्नेह, करुना और मोहब्बत का दिन बन गया है। इसलिए इसे आप किसी के साथ भी मना सकते हैं।


वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? वेलेंटाइन डे की कहानी क्या है?

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ