Ticker

6/recent/ticker-posts

सीमा पर होली | जवानों को होली की बधाई गीत Army Holi Shayari

आर्मी होली शायरी स्टेटस | इंडियन आर्मी की शायरी

सीमा पर होली | जवानों को होली की बधाई गीत Army Holi Shayari

होली पर फौजी की याद की शायरी | इंडियन आर्मी स्टेटस इन हिंदी

 जवानों को होली की बधाई (गीत)
सीमा पर तुम तो झेलते हो गोली,
इसलिए घरों में हम मनाते होली।
खुश रहो, वीर सिपाहियों भारत के,
बड़ी दमदार लगती है, तेरी बोली।
होली की हार्दिक बधाई है तुमको,
गश्त में मस्त, रहती तेरी टोली।
सीमा पर तुम...
तुम्हारे कंधे से, बंदूक लटक रही,
मेरे हाथों में पिचकारी मटक रही।
हम उड़ा रहे हैं, रंग और गुलाल,
तुम रख रहे हो, देश का ख्याल।
तुम्हारे सामने है बेईमान मौसम,
हम निहार रहे, बहारों की डोली।
सीमा पर तुम...
तेरे लिए कैसा फागुन दुनिया में?
तेरे लिए कैसा सावन दुनिया में?
अमावस्या और पूर्णिमा एक जैसे,
सूरज और चांद भी लगते हैं वैसे।
तिरंगा के ही रंग भाते हैं तुमको,
होली के रंग को भाती है चोली।
सीमा पर तुम...
वीरों, शुभकामनाएं स्वीकार करो,
अपनी सीमा को सदाबहार करो।
गोली का जवाब, गोली से देना,
बोली का जवाब, बोली से देना।
होली का जवाब, होली से देना,
याद रखना, आंगन की रंगोली।
सीमा पर तुम…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार

होली पर फौजी की याद की शायरी | Army Holi Shayari Hindi

प्रेम रंग से रंग लो हृदय होली गीत

प्रेम रंग से रंग लो हृदय, आई है बहार,
रंग गुलाल लेकर आया होली का त्योहार।
फूलों का रंग, प्रेम का प्रतीक है अलबेला,
एकबार सुन लो आज आत्मा की पुकार।
प्रेम रंग से रंग लो हृदय…
प्रेम रंग के आगे, फीका होता रंग गुलाबी,
प्रेम रंग में कोई भी होती नहीं है खराबी।
सारे रंग छूट जाते हैं तन और वसन से,
रंग प्रेम का कभी भी मानता नहीं है हार।
प्रेम रंग से रंग लो हृदय...
प्रेम रंग से हृदय जिसका, रंगा होली में,
उसके लिए सारा संसार लगता परिवार।
हृदय प्रेम रंग को बहुत पसंद करता है,
प्रेम रंग के बिना, जीवन लगता बेकार।
प्रेम रंग से रंग लो हृदय...
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार

Read more : 

भारत में बह रही ज्ञान की गंगा | Desh bhakti par kavita

बढ़ो जवानो देशभक्ति कविता | Army shayari | Desh bhakti kavita

शहीदी दिवस पर कविता, इंडियन आर्मी पर शायरी

Deshbhakti Song ऐ वतन ऐ मेरे भारत प्यारा हिंदुस्तान

Deshbhakti Hindi kavita देशभक्ति शायरी हिंदी में

जोश भर देने वाली देशभक्ति शायरी Deshbhakti poetry

कांटो की राह मुझे चलने दो, देशभक्ति कविता Deshbhakti shayari

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ