Ticker

6/recent/ticker-posts

छत पे लड़की नजर नहीं आती! Romantic Love Shayari Status

Romantic Love Shayari In Hindi | Funny Romantic Shayari

गजल( जदीद-व-मुन्फरिद) नये प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए
छत पे लड़की नजर नहीं आती!?
नीन्द भी रात भर नहीं आती!!

चाँदनी बाम पर नहीं आती!!
दिलरुबा भी नजर नहीं आती!!

शेख साहब को आज भी दुनिया!!
खूबसूरत नजर नहीं आती!?

उम्र जब तक गुजर नहीं जाती!!
अक्ल,प्यारे बशर!, नहीं आती!

बुझती खुर्शीद की किरन, यारो!!
यूँ, सवेरे अगर नही आती!!

अब तो "कोरोना" के सबब, यारो!
जिन्दगी, राह पर नहीं आती!!

दोस्तो!, आज भी मुहब्बत की,
ओढ कर वो चुनर, नहीं आती!?

वो हसीना,उधर को जाती है!!
आज कल,वो इधर नहीं आती!!

यारो!, अपनाऊंगा नहीं मैं उसे!!
जब तलक वो सुधर नही जाती!!

दूसरों के घरों में जाती है!?
लौन्डिया, मेरे घर नहीं आती!?

Mast Shayari Romantic | Romantic Shayari Image

Mast Shayari Romantic | Romantic Shayari Image

मस्त हसीना रोमांटिक शायरी | Mast Haseena Ki Jawani Shayari

गजल( हूर और जन्नत के मुतमन्नी और सभी सपने देखने वालों के लिए)
हूर बन कर मिलेगी जन्नत में!?
जो हसीना नजर नहीं आती!!

रस्म बदली है, क्यों कोई सौगात
आजकल बा-समर नहीं आती?!

रहती है अपने गाँव में वो सखी!!
वो हमारे नगर नहीं आती!?

अहलिया इस कदर हुईं मोटी!!
अब पकड़ में कमर नहीं आती!!

आइशा,मिल गयी,जो हज़रत को!!
अब खदीजा नजर नहीं आती!?

वो डगर सब के घर को जाती है!!
मेरे घर वो डगर नहीं आती!?

बस खिजावो का दौर-दौरा है!!
वो बहार अब इधर नहीं आती!?

Ladki Patane Wali Shayari

जिस के आने से खिलता था गुलशन!
वो सबा अब इधर नहीं आती!?

आजकल कोई बून्द शबनम की,
शाख-ए-गुल पर नजर नहीं आती!

बस कबूतर दिखाई देता है!?
उस की पत्नी नजर नहीं आती!?

अपनी बीवी,"फिराक साहब"को,
खूबसूरत नजर नहीं आती!?

अपनी पत्नी, लवेन्द्र गोदी को,
खूबसूरत नजर नहीं आती!?

सब को "गोदी" दिखाई देता है!
उस की पत्नी नजर नहीं आती?

अब नहीं है"अकबर-ए-आजम",
उस की ताकत नजर नहीं आती!

वो महारानी जोधा बाई भी,
अब महल में नजर नहीं आती!

दिलरुबा नादिरा "अनार -कली",
महल में अब नजर नहीं आती!!

"मुगल-ए-आजम" दिखाई देता नहीं,
बादशाहत नजर नहीं आती!!

राम मोहन जी आज भी उस की,
कोई खैर-व-खबर नहीं आती!?

"राम"की मर्जी के बिना,किस्मत
आप की औज पर नहीं आती!!

नोट :- इस तवील और मुन्फरिद गजल के दीगर शेर-व-सुखन आइंदा फिर कभी पेश किए जायेंगे, इन्शा-अल्लाह!
डाक्टर रामदास दिलीपकुमार इन्सान प्रेमनगरी, द्वारा डॉक्टर जावेद अशरफ़ कैस फैज अकबराबादी, खदीजा नरसिंग होम, रांची हिल साईड,इमामबाड़ा रोड राँची-834001,झारखण्ड, इन्डिया!
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ