Ticker

6/recent/ticker-posts

आह! शशदर हैं सारे टूटे दिल! टूटे दिल की आवाज शायरी Tute Dil Ki Shayari

टूटे दिल की धड़कन शायरी | दिल टूटने का दर्द शायरी

देख कर शीशे आज कितने दिल!!
आह! शशदर हैं सारे टूटे दिल!!!
आइने हैं, सनम!,हमारे दिल!!
जिन्दा पत्थर भी हैं हमारे दिल!!
किस से पूछू?,मैं!,बोल मेरे दिल!
कैसे होते हैं लड़कियो के दिल?!

Broken Heart Quotes In Hindi | Broken Heart Shayari In Hindi

बेहतरीन गजल( आशिकों के लिए)

देख कर शीशे आज कितने दिल!!
आह! शशदर हैं सारे टूटे दिल!!!

आइने हैं, सनम!,हमारे दिल!!
जिन्दा पत्थर भी हैं हमारे दिल!!

किस से पूछू?,मैं!,बोल मेरे दिल!
कैसे होते हैं लड़कियो के दिल?!

Tute Dil Ki Photo | टूटे दिल शायरी फोटो | Tute Hue Dil Ki Shayari Photo

Tute Dil Ki Photo | टूटे दिल शायरी फोटो | Tute Hue Dil Ki Shayari Photo

प्यार में दिल टूटने वाली शायरी | जख्मी दिल शायरी हिंदी

हो न मायूस!,ऐ सखी के दिल!!
प्यार तुझ को मिलेगा, प्यारे दिल!!

देख कर फिर वफा के शीशे,दिल!!
आज हैरां हैं, सारे टूटे दिल!!!

आइने देख कर पुराने दिल!!
आज हैरतजदा हैं सारे दिल!!!

शर्त ये है कि साथ दे किस्मत!! 
बन ही जायेंगे फिर से बिगड़े दिल!

हो अगर इक निगाह-ए-लुत्फ-व-करम!
होंगे आबाद-व-शाद उजड़े दिल!!

होगी अन्होनी जीस्त में होनी!!
मिल ही जायेंगे आज बिछड़े दिल!!

अपने एहसास में जो हो गरमी!
मोम के जैसे पिघले( پگھلیں) सारे दिल!!

आए वो मस्त-ए-नाज याद अगर!!
होंगे सन्जीदा सब मचलते दिल!!

जिस जगह हो रहा है जिक्रे-खिजा( ذکر خزاں)
गमजदा हैं वहाँ धड़कते दिल!!

थामने वाले, देख!,हैं मौजूद!!
गिर नहीं सकते अब संभलते दिल!!

दिल शायरी | Dil Shayari

उनके आ जाने की खबर पा कर!
बस!,उछलते रहे हमारे दिल!!!

है ये इन्सानियत की बात, सनम!
समझें हम,सब के दिल को अपने दिल!!

यार!,जीने के वास्ते, कुछ दिन!
ढूँढता है तेरे सहारे दिल!!!

कल्ब ( हिर्दय) जैसे गुलाब के सीने!
वैसे होते हैं आशिकों के दिल!!!

तोड़ कर भी तुम्हें मिलेगा क्या!?
यारो! ,मत तोड़ो,फूल, तारे,दिल!!!

पत्थर दिल शायरी इन हिंदी

खूब हर दिन धड़कते रहते हैं!!
मुर्दा पत्थर नहीँ हमारे दिल!!!

हजरत-ए-राम भी ये कहते हैं!
नर्म-व-नाजुक हैं आशिकों के दिल!!

किब्ला जावेद कैस कहते हैं!!
सब से अच्छे हैं शायरों के दिल!!!

नोट : -इस तवील, मुन्फरिद, और बेहतरीन गजल के दीगर शेर-व-सुखन आइंदा फिर कभी पेश किए जायेंगे, इन्शा-अल्लाह!
डाक्टर रामदास दिलीपकुमार इन्सान प्रेमनगरी, द्वारा डॉक्टर जावेद अशरफ़ कैस फैज अकबराबादी, खदीजा नरसिंग होम, रांची हिल साईड,इमामबाड़ा रोड राँची-834001,झारखण्ड, इन्डिया!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ