ईद शायरी इन हिंदी | ईद मुबारक शायरी | Eid Mubarak Shayari Lyrics Hindi
गजल
हर बरस तेरी दीद होती है!!
इस तरह मेरी ईद होती है!!
हर बरस तेरी दीद होती है!!
इस तरह मेरी ईद होती है!!
जब मुहब्बत शहीद होती है!
कल्ब वालों की ईद होती है!!
कत्ल जब भी उमीद होती है!
तब मुहब्बत शहीद होती है!!
सुर्खरू है हुसैन का लशकर!!
ख्वार फौजे यजीद होती है!!
दह्रियो की नयी किताब कोई,
कब कुराने मजीद होती है ?!
यारो!, दीवाना ए ख्वाजा को,
चाह-ए-बाबा फरीद होती है!!
हुस्न से मिल के खूब खेलूँ मैं!!
इतनी ख्वाहिश मजीद होती है!
जब भी दीदार होता है तेरा!!
मुस्कुराहट शहीद होती है!!
अब दुल्हा जरखरीद होता है!
कब दुल्हन जरखरीद होती है?!
ईद शायरी इन हिंदी
मिलते हैं दर्द-व-गम मुहब्बत में!
कैस-व-लैला की ईद होती है!!
कैस-व-लैला की ईद होती है!!
जब नजर आता है वफा का चाँद!
हुस्नो-उलफत की ईद होती है!!
रमज़ान का चांद शायरी
चाँद रमजान का नजर आया!!
रोजेदारों की ईद होती है!!
रोजेदारों की ईद होती है!!
ईद का चाँद भी दिखाई दिया!
दीनवालो की ईद होती है!!
दर्द-व-गम मिलते हैं मुहब्बत में!
आशिकों की तो ईद होती है!!
अब मुहब्बत शहीद होती है!
कैस मजनूँ की ईद होती है!!
जब मुहब्बत शहीद होती है!
यारो!, आशिक की ईद होती है!
दोस्तो!, जानबाज हर सन्तान!
जैसे खालिद वलीद होती है!
देखो!, बिस्मिल प्रेमनाथ आया!
आज " अशरफ " की ईद होती है!
ईद शायरी इन हिंदी फोटो | ईद मुबारक शायरी इमेज | Eid Mubarak Shayari Photo
जावेद अशरफ़ फैज, द्वारा डॉक्टर रामदास, इन्सान प्रेमनगरी, खदीजा नरसिंग होम,रांची हिल साईड, इमामबाड़ा रोड, रांची, झारखण्ड, इण्डिया!
Read More और पढ़ें:
●दिलों की पीर मिटाने को ईद आई है। ईद शायरी इन हिंदी | ईद मुबारक शायरी
●मेरा दोस्त ईद का चाँद है!– ईद पर ग़ज़ल शायरी Chand Aur Eid Shayri
● आइए सब को बाँटे दुआ ईद में– ईद मुबारक शायरी इमेज Eid Mubarak Shayari Hindi
0 टिप्पणियाँ