Ticker

6/recent/ticker-posts

छोटी दिवाली, यम द्वितीया, यम देव पूजन, नरक चतुर्दशी पर शायरी, कविता, शुभकामना संदेश

Choti Diwali Wishes 2021: छोटी दिवाली पर अपनों के लिए शायरी और कविताएं हिंदी में

Happy Chhoti Diwali

छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, पर कविता, शायरी, गीत, ग़ज़ल, बधाई संदेश Happy Diwali Wishes

गीत : छोटी दीवाली
“आप सभी मित्रों एवं साथियों को छोटी दीवाली तथा नरक चतुर्दशी के परम पावन अवसर पर ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां।“
छोटी दीवाली लेकर आई एक दीप श्रृंगार,
शाम तक लग जाएगा, आनंद का अंबार।
नरक चतुर्दशी का दिन लगता है अलबेला,
आप सभी मित्र, शुभकामना करें स्वीकार।
छोटी दीवाली लेकर…………
अपना दीया देखकर, प्रसन्न होंगे धर्मराज,
उनके सिर शोभित है मृत लोक का ताज।
अकाल मृत्यु से वे बचाते हैं हर भक्त को,
उनकी पूजा में आज व्यस्त लगता संसार।
छोटी दीवाली लेकर………….
एक दीया से जहां होता यमराज सम्मान,
अपनी निश्चित उम्र तक सुरक्षित इंसान।
छोटी दीवाली मनाएं, प्रेम से दीया जलाएं,
सिर झुकाकर धर्मराज को करें नमस्कार।
छोटी दीवाली लेकर…………..
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

Happy Chhoti Diwali Shayari | छोटी दिवाली पर कविता शायरी, शुभकामनाएं

यमदेव की हो रही है पूजा, मना रहे आज छोटी दिवाली
यमदेव पूजा
धरा से अंतरिक्ष तक गूँजा,
यमदेव की हो रही है पूजा।
तन मन में खुशियाँ लहराईं,
भूलोक लहराए यम का धूजा।।
साफ सफाई औ धो धा करना,
मना रहे आज छोटी दिवाली।
आपके घर भी माँ लक्ष्मी आएँ,
आप भी बनें सौभाग्यशाली।।
धन्वंतरि सबको स्वस्थ रखें,
कुबेर बरसाएँ चाँदी और सोना।
यमदेव सबको आयु बरसाएँ,
लक्ष्मी दूर करे जीवन में रोना।।
मानव का बहुमूल्य जीवन है,
हँसी खुशी जीवन में भर ले।
असहाय दीन दुखियों की सेवा,
यश कीर्ति निज अंक में भर ले।।
हँसी खुशी सबका बीते जीवन,
जीवन भक्तिमय और सरस हो।
आपका भी हो सुखमय जीवन,
आयु आपकी हजारों बरस हो।।
पूरी हो सबकी हर मनोकामना,
साहित्य लहराता सदा ऊँचा रहे।
साहित्य काव्य करे मार्गदर्शन,
सोच कभी नहीं कोई नीचा रहे।
छोटी दिवाली की है शुभकामना,
मन चित्त शांत और निर्मल हो।
करते रहें साहित्य काव्य की सेवा,
सेवा कार्य सदा ही विमल हो।।
अरुण दिव्यांश 9504503560
happy-diwali-shayari-kavita-poem-on-chhoti-diwali-happy-choti-diwali-wishes-quotes-messages-images-status-on-narak-chaturdashi-yama-dwitiya

दीपोत्सव, रूप चतुर्दशी, दीप चतुर्दशी, छोटी दिवाली, नरक चौदस की हार्दिक, मंगलमय बधाई, शुभकामना... हाइकु

आप सभी को परिवार सहित दीपोत्सव के अवसर पर रूप चतुर्दशी (दीप चतुर्दशी,छोटी दिवाली,नरक चौदस) की हार्दिक,मंगलमय बधाई,शुभकामना...
रूप चतुर्दशी मनभावन सिणगार।
खुशियों की बरखा बरसे बारम्बार।।
हाइकु
रूप चतुर्दशी
1
कार्तिक मास
पावन चतुर्दशी
छोटी दिवाली।
2
तीज त्योहार
भारत मां की शान
सुखी संसार।
3
रूप चौदस
सुन्दर सिणगार
मनभावन।
4
घर आंगन
महके फुलवारी
शुभ मांडने।
5
मंगलकारी
खेतों की हरियाली
उपजे धान।
6
पवित्र धरा
मनमोहक लीला
दीप महिमा।
7
शुद्धिकरण
ऋतु परिवर्तन
शोभायमान।
8
अटूट श्रद्धा
परमेश्वर कृपा
विश्वास बड़ा।
9
मिट्टी दीपक
जगमग करते
फैले प्रकाश।
10
संस्कृति पर्व
संस्कार धरोहर
मान सम्मान।
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,दौसा(राज.)
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ