Ticker

6/recent/ticker-posts

हरतालिका तीज पर कविता शायरी Poem on Hartalika Teej in Hindi

तीज का त्यौहार हरतालिका तीज पर कविता शायरी Poem on Hartalika Teej in Hindi

(भक्ति रचना)
“समस्त महिला मंडली एवं नारी जगत को हरितालिका तीज व्रत के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाईयां”
हरितालिका तीज व्रत कथा
पार्वती पति रूप में, चाहती थी शिव को,
लेकिन यह काम, था नहीं इतना आसान।
माता गौरी ने कठिन तप का मन बनाया,
वह चाहती थी शिव से पत्नी का सम्मान।
पार्वती पति रूप में……
माता पार्वती जी मनाने चली है शिव को,
शंकर उनकी बातों पर, कम देते हैं ध्यान।
हरीतालिका तीज व्रत की, प्रेरणा मिली थी,
निर्जला उपवास से, प्रारंभ किया अनुष्ठान।
पार्वती पति रूप में……
देखकर मैया पार्वती जी का कठोर त्याग,
महादेव जी के मन में, जागा था अनुराग।
वर्षों तप के बाद मिलती है सफलता उन्हें,
कुंवारी कन्याओं के लिए, व्रत है पहचान।
पार्वती पति रूप में……
देखकर माता पार्वतीजी की कठिन साधना,
त्रिलोकीनाथ को पड़ा, हठ के आगे झुकना।
हिमालय पुत्री शिव अर्धांगिनी बन जाती हैं,
यह व्रत पूरा कर देता है मन का अरमान।
पार्वती पति रूप में……
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
हरतालिका तीज पर कविता शायरी Poem on Hartalika Teej in Hindi

हरियाली तीज, हरतालिका तीज पर कविता | Poem on Hariyali Teej Hartalika Teej in Hindi

तीज का त्यौहार कविता

आया तीज का त्यौहार, लाया है खुशियाँ हज़ार।
चारों तरफ छाई खुशी, फूलो की छाया बहार।
झूमें नाचें और गाये, ढ़ोल नगाड़ा बजाये
मन्नत मागे हर सुहागिन, सजना रहे स्वस्थ हमार।
सबका ही आशीर्वाद मिले, और मिले सबका प्यार
हाथों में मेहंदी रचे, मांगो में सिंदूर सजे।
जीवन भर साथ रहेंगे, बनायेगें सुंदर संसार।
करुँ सदा विनती शिव से, अखण्ड मै सुहागन रहूँँ।
अर्पणा दुबे अनूपपुर मध्यप्रदेश

तीज का त्यौहार करें सुहागिन और कुवांरी हरतालिका तीज पर कविता शायरी

जय बम बम
शिव मां पार्वती की पूजा
करें सुहागिन और कुवांरी।
इक सुखमय जीवन चाहे
दूजी सिंदूर की रखवारी।
बम बम भोले नाथ करें
संसार की इच्छा पूरी।
तीज के व्रत करने से
मिट जाते हैं संकट भारी।
अन्न जल त्याग कर करतीं
नारी वृत वृत धारी।
अभिषेक करें गंगाजल दूध से
आरती गाएं प्यारी।
अक्षत चंदन पुष्प चढ़ाकर
प्रभु को शीश झुकाए।
अभय दान शिव शंकर देते
प्रभु की लीला न्यारी।
द्वारे पर बंदनवार सुहाय
कलश सजाएं पुजारी।
दुनियाॅऺ का कण कण बोले
जय सोमेश्वर उपकारी।
श्रद्धा से जो पूजन करता
मनवांछित फल पाता।
सुख संपत्ति के दाता हैं
संकट हरता त्रिपुरारी।
मैं घोषणा करता हूं कि यह रचना मौलिक स्वरचित है।
भास्कर सिंह माणिक, कोंच

हरतालिका तीज बधाई एवं शुभकामनाएं Hartalika Teej Wishes, Messages, Quotes, Images

हरतालिका तीज बधाई एवं शुभकामनाएं Hartalika Teej  Wishes, Messages, Quotes, Images

हरतालिका तीज बधाई एवं शुभकामनाएं Hartalika Teej Wishes, Messages, Quotes

तीज पर्व की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुक्तक - तीज त्यौहार
सदा रहे सौभाग्य अमर हे उमापति मुझको ऐसा वर देना।
सुहाग रहे खुशहाल करे प्यार हे शिव बुद्धि ऐसा कर देना।
हरा भरा हो खूब परिवार मंगल हो हर तीज त्योहार मेरा।
हे परमेश्वर शंकर सुख समृद्धि रहे मुझको ऐसा घर देना।
श्याम कुंवर भारती

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं Happy Hartalika Teej

तीज पर्व की हार्दिक बधाई
शीर्षक-तीज
तीज आता है।
नई उमंग लाता है।।
रिश्तो को जोड़ने का।
एक संसार बनाता है।।
इस जीवन में या।
उस जीवन में।।
प्रकृति और पुरुष के।
मधुर संबंध को बताता है।
राम शरण सेठ
छटहाँ मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
तीज पर बधाई संदेश Happy Hartalika Teej Wishes तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
तीज पर्व की हार्दिक बधाई
हरियाली तीज
कर सौलह श्रृंगार
पूजा थाली सजाई
आप सभी को बधाई
हरियाली तीज आई।।

पिया नाम की मेहंदी
कितना रंग है लाई
देख सखी मेहंदी का रंग
पिया नाम से चिढ़ाई।।

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

दिल मे उमंग खुशी की
आंखों मे हया दिखाई
निकलना चांद जल्दी तुम
आज पिया मिलन ऋतु आई।।
वीना आडवानी तन्वी
नागपुर, महाराष्ट्र
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ