Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कविता शायरी Poem On National Sports Day In Hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कविता शायरी Poem On National Sports Day In Hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस
(गद्य काव्य)
अब भारत 2012 से 29 अगस्त को, खेल दिवस मनाता है हर साल,
देश के दमदार खिलाड़ियों का रखा जाता है, पूरा का पूरा ख्याल।
29 अगस्त 1905 का दिन, खेल की दुनिया में बन गया खास,
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म ने रचा एक इतिहास।
मेजर ध्यानचंद ने दुनिया में बढ़ाया, देश का स्वाभिमान,
उनके जन्म दिन पर खेल दिवस मनाकर देश ने दिया सम्मान।
उड़न परी पी टी उषा, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, खेल की शान,
कपिल देव, गावस्कर, तेंदुलकर, धोनी और कोहली की नई उड़ान।
नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, पी वी सिंधु
ने भी किया कमाल,

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है | राष्ट्रीय खेल कब प्रारंभ हुए

अब सारी दुनिया में खिलाड़ी भारत के मचा रहे हैं धमाल।
तन मन को मजबूत बनाने में खेलों की भूमिका है अनमोल,
खेल बदल देते हैं इंसान के, जीवन के सारे बिगड़े, खोखले बोल।
खेलता है मैदान में जाकर जो खेल, कहलाता वही खिलाड़ी,
जो देखता और ताली बजाता केवल, उसे कहते हैं लोग अनाड़ी।
खेल दिवस का पैग़ाम है, हर इंसान खेले कोई न कोई खेल,
बना रहेगा जीवन में इससे, दुनिया में हर किसी से अच्छा मेल।
खेल दिवस पर खिलाड़ियों को, राष्ट्रपति जी देते पुरस्कार,
इसे देखकर बच्चों का बढ़ता है जीवन में, खेल के प्रति प्यार।
खेलों से तंदुरुस्ती बढ़ती है, और मानव में आता है निखार,
पुस्तकों की दुनिया से कम नहीं है, जीवन में खेलों का संसार।
राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर महान् हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन, प्रिय खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं खेल प्रेमियों को दिल से बधाई।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन कब है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ