Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्ञान की बातें प्रेरणादायक सुविचार Motivational Shayari

ज्ञान की बातें स्टेटस | अनमोल ज्ञान की बातें | ज्ञान की बातें स्टेटस

ज्ञान की बातें इमेज | ज्ञान की बातें व्हाट्सएप्प फोटो

ज्ञान की बातें

सूरज के उगने से कभी होती नहीं सुबह
जब मन में उजाला हो तो होता है सवेरा

पूजा करो दिन रात या पढ़ते रहो नमाज़
श्रद्धा नहीं तो करना सब बेकार है तेरा

रखने से दौलत तो कोई होता नहीं अमीर
दोगे जो गरीबों को वही बस पुण्य है तेरा

मन्दिर में रोज जाने से मिलते नही ईश्वर
दीन की सेवा करो वही भगवान है तेरा

बाहर बिखेरकर उजाला श्रेय मत लूटो
अगर घर में ही आपके छाया है अँधेरा

पराए को गले लगाओ ये अच्छी बात है
अपनों को दूर हटाया तो ये दोष है तेरा

ईश्वर ने दया कर तुमको इंसान बनाया
इंसानियत अगर छोड़ दी दुर्भाग्य है तेरा

डॉ अनिल कुमार बाजपेयी
जबलपुर

स्वर्ग नर्क यहीं है प्रेरणादायक कविता Motivational Shayari

विषय - स्वर्ग नर्क यहीं है
स्वर्ग नर्क यहीं है, मन में रहे विचार
सदमार्ग पर है चलना, दूर रहें विकार
बुरे काम कभी ना करना, बाटें सब में प्यार
क्रोध की ज्वाला ना हो, सुखमय हो संसार

झूठ हमको नहीं बोलना, सत्य सदा है कहना
हिंसा से बच कर रहना, सब कुछ पड़ता सहना
कभी कोई अभिमान नहीं, खड़ी ना हो दीवार
स्वर्ग नर्क यहीं है, मन में रहे विचार

जिसने पाप बहुत किये, ढाया अत्याचार
काम का कीड़ा बना रहा, करता व्यभिचार
तड़फ-तड़फ मरते देखा, साँसों का भी भार
स्वर्ग नर्क यहीं है, मन में रहे विचार

छल-बल से पाया तुमने, धन- दौलत अपार
चोरी करते रहे सदा ही, मन में कपटी द्वार
पल में निर्धन होते देखा, रहते सदा बीमार
स्वर्ग नर्क यहीं है, मन में रहे विचार

भूखे को भोजन परोसा, पंछी को डाला दाना
निर्बल की सेवा नित करते, नहीं किया बहाना
दिव्यता के होते दर्शन, सुख की बहे बयार
स्वर्ग नर्क यहीं है, मन में रहे विचार
श्याम मठपाल, उदयपुर


दोहे : शब्द – सरोवर

शब्द – सरोवर

देख सरोवर भर गया, छलक रहा है नीर।
हर्षित मन अब हो रहा, मिटे खेत की पीर।।

भरा सरोवर देख कर, पंछी भरे उड़ान।
नदियाँ अब बहने लगी, हँसने लगा किसान।।

धरती प्यासी अब नहीं, जल की बहती धार।
पेड़ सरोवर से कहें, हमको तुमसे प्यार।।

आँख सरोवर बन गई, गहरा इसका राज।
जाने इसमें कौन है, कौन सुने आवाज।।

पौंधे सब हँसने लगे, करते हैं सब बात।
निकट सरोवर है भरा, हमें मिली सौगात।।

मछली सुख में डूब कर, तैर रही है आज।
भरा सरोवर हो सदा, इसमें मेरा राज।।

कमल सरोवर में खिला, सुन्दर रूप निखार।
इसमें जब तक जल भरा, है जीवन का सार।।
श्याम मठपाल, उदयपुर

मुस्कान - कहां चली गई मुस्कान प्रेरणादायक कविता Motivational Shayari

कविता: मुस्कान
समय की बात निराली,
नही किसी की पहचान।
धीरे-धीरे न जाने,
कहां चली गई मुस्कान।।

आपस में मिलकर रहते,
भारत भूमि है महान।
स्वार्थ की खातिर ही तो,
भटक रहा है इंसान।।

अपनापन हिमालय सा,
कैसा भी हो अनजान।
मधुर वाणी से ही वो,
मनों में भरते मुस्कान।।

योग साधना का परचम,
निरोगी अनुपम मुस्कान।
बतला दो सबकों आज,
हम भारत माँ की संतान।।

कुटिलता परवान चढ़ी,
कच्चे सब के यहाँ कान।
मात-पिता चेहरों पर,
नहीं रही वो मुस्कान।।

करता हूँ यही विनती,
कभी न आये अभिमान।
मेरे द्वारा सब जगह,
रहे खुशियों की मुस्कान।।
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,दौसा(राज.)

प्रेरणादायक कविता Motivational Shayari मन का दीप जलाकर रखना

मन का दीप जलाकर रखना
कभी ना थकना कभी न बुझना
राह मे आये जो कांटे तेरे
उनको तू प्रेम संग उठा कर रखना।।

मन का दीप जलाकर रखना
मान सभी का बनाकर रखना
रिश्वत का कौर कभी ना चखना
यकीन रख प्रभु पे वोही हे सब ना।।

मन का दीपजलाकर रखना
चापलूसी किसी को न मखना
गलत राह पे कदम न रखना
भगवान का जप मन मे जप ना।।

मन का दीप जलाकर रखना।।२।।
वीना आडवानी"तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र
बादलों की ओट से सूरज निकलने वाला है
सफर जारी रखो, वक्त बदलने वाला है।

प्रेरणादायक कविता Motivational Shayari मन के दीप जला के रखना

गीत
विषय- मन के दीप जला के रखना
गर्दिश की आँधी चलेगी
मन के दीप जला के रखना
आएगी फिर से बहारें
मन के फूल खिला के रखना

आशा अपनी नहीं छोड़ना,
अपने कदम बढ़ाना
हिम्मत अपनी नहीं हारना,
करके कुछ दिखाना
हर दौर को बदलते देखा,
सबसे इतना कहना
गर्दिश की आँधी चलेगी,
मन के दीप जला के रखना

पीत पात झड़ जाते हैं,
कोपल फिर उग आती
पतझड़ से क्या घबराना,
बसंत ऋतु फिर भाती
श्रम बदलती किस्मत सबकी,
काहे करें बहाना
गर्दिश की आँधी चलेगी,
मन के दीप जला के रखना

आएगा जब सुबह संदेशा,
अपने फिर मिलेंगे
भूलेंगे हम कड़वी यादें,
रिश्ते फिर जुड़ेंगे
देखो सूरज उग आया है,
गावो नया तराना
गर्दिश की आँधी चलेगी,
मन के दीप जला के रखना

भरोसे को कभी न तोड़ो,
आएगा वो चाहने वाला
मुश्किल आती ही रहती हैं,
जाएगा वो जाने वाला
हमने हार कभी ना मानी,
हर पल हमको हँसना
गर्दिश की आँधी चलेगी,
मन के दीप जला के रखना
श्याम मठपाल,उदयपुर


हाइकु

मिलती ख़ुशी
मेहनत कीजिये
रहती हँसी

चिंता छोड़िये
यह बड़ा रोग है
बेड़ी तोड़िये

कीजे प्रयास
रुकना नहीं हमें
संग साहस

रहे संतोष
जीवन विचार हैं
छोड़ो आक्रोश

भाग मदारी
किसको नचा दे
कैसी सवारी

काहे तुलना
बड़े भागी हो तुम
ना फिसलना

किसकी कमी
उपजाऊ रखिये
दिल की जमीं
श्याम मठपाल उदयपुर

उत्तम सोच धर्म प्रेरणादायक ज्ञान की बातें Motivational Quotes In Hindi

सोच देत उपदेश यह, करो शुद्ध परनाम।
मलिन भाव हरते रहो, लहो सुगति अभिराम॥
बाहर सुद्धाचरण में, करो नहीँ कुछ भूल।
खान पान की क्रिया कॊ, करो शास्त्र अनुकूल॥
अंतर के मल लोभ कॊ, ज्ञान नीर से धोय।
शुद्ध करो निज भाव कॊ, तभी श्रेष्ट गति होय॥
लोभ अग्नि कॊ चाहिये, शीतल जल संतोष।
शांति होय भभके नहीँ, करे नहीँ फिर रोष॥
सरयू यमुना नर्मदा, तथा गंगस्नान।
नहीँ आत्म शुद्धि करे, है मिथ्यात महान॥
लोग कहें गंगादि में, करने से स्नान।
दूर होत अध मेल सब, सो झूठा श्रद्धान॥
ज्ञान ध्यान तप आचरण, यहीं सरोवर चार।
इनमे कर स्नान नित, पाप होय सब क्षार॥
बाहर शुद्धि लोभ हर, अंतर आत्म लीन।
यहीं मोक्ष पद देत है, करे पाप मल क्षीण॥
सोच धर्म की श्रेष्ठता, कहे कहां तक कोय।
प्रेम वही सदगति लहे, जो आराधे सोय॥
संकलन कर्ता– निर्दोष लक्ष्य जैन धनबाद

उत्तम सोंच भजन प्रेरणादायक सुविचार

सुनो मित्र आत्मा की शुद्धि बना लो।
सलिल शौच निर्मल हे इसमें नहा लो।
सदा शुद्ध अपना हिरदय आप रखना,
तथा शुद्ध परिणाम अपने बना लो।
लगा लोभ का मेल हे आत्मा में,
उसे ज्ञान के नीर से तुम छुड़ा लो।
नहीँ गंगा यमुना नर्मदा नहाना,
सदा आत्म गंगा में डुबकी लगा लो।
इसी से छुड़ाना कर्म मेल अपना,
उसी की किरपा से मुक्ति क्षेत्र पालो।
यहीं धर्म का अंग हे एक सच्चा,
इसी से सुनो सब जीवन बिता लो।
संकलन कर्ता निर्दोष लक्ष्य जैन

ज्ञान की सच्ची बातें

संसार: कितना प्यारा है अपना संसार– संसार शायरी

कितना प्यारा है अपना संसार
क्यों करते तुम दुराचार?

ये जिंदगी है चार दिन की
इसको तुम जी लो यार।

मसरूफ बनना है सबको
नहीं बनना हमको लाचार।

जो देखेंगा गलत नजर से
बन जाएंगे हम अंगार।

सच्चे राह में हमको चलना
करना है सबसे सदाचार।
अर्पणा दुबे अनूपपुर मध्यप्रदेश

प्रेरणात्मक शायरी इन हिंदी | मोटिवेशनल शेरो शायरी

आओ जीवन गीत बनाएं
मिलकर सबको मीत बनाएँ
सुख तो आता है जाता है
मन को यूँ ही ललचाता है
दुख देता है मन को शक्ति
कहता करले प्रभु की भक्ति
आओ दुःखी को गले लगाएं
आओ जीवन गीत बनाएं

Motivational Shayari in Hindi text

जो आया है उसको जाना
गया जो उसको फिर आना
रिश्ते नाते कहाँ टिकते हैं
काम हुआऔर मुँह फिरते हैं
चलो प्रभु से रिश्ता निभाएं
आओ जीवन गीत बनाएं
मन्दिर मस्जिद के झगड़े में
जाति धर्म के इस पचड़े में
पढ़े लिखे सब एक बराबर
सबकाअपना अपना चक्कर
ईश्वर अल्लाह मिल कर गायें
आओ जीवन गीत बनाएं
न कोई बड़ा है न कोई छोटा
धन निर्धन से कुछ न होता
जाने का जब वक्त है आता
तब घर का बच्चा बूढ़ा रोता
क्यूँ न सभी को गले लगाएं
आओ जीवन। गीत बनाएं
डॉ अनिल कुमार बाजपेयी
जबलपुर

दुखों भरा संसार शायरी हिंदी

ये दुखों भरा संसार है,
कष्ट का लगे अंबार है।
बात बात पर भारी यहाँ,
स्वार्थ में शाह लाचार है।
चाल ताल टिकती ही नहीं
आर पार सब बेकार है।,
आशिकी नहीं आसान है,
मंझदार में दिलदार है।
बार बार मनसीरत कहे
राह नहीं मिलते तार है।
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)


ज्ञान की बातें अनमोल वचन हिंदी में

*
रवि सम तेज रहे सदा, शशि सम सद व्यवहार।
निर्मल शुद्ध विचार हो, बाँटू निर्मल प्यार।।
*
माँ ऐसा आशीष दो, यश फैले चहुँ ओर।
माया के बंधन कटे, छँटे तिमिर घनघोर।।
*
उर सेवा का भाव हो, आदर हो हर ओर।
सदा करुँ सत्कर्म मैं, ऐसी मति कर मोर।।
*
बिजेन्द्र कुमार तिवारी
बिजेन्दर बाबू
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ