Ticker

6/recent/ticker-posts

मीठी बोली है औषधि प्रेरणादायक सुविचार | Motivational shayari

मधुर वाणी पर कविता | मीठी वाणी पर शायरी Meethi Madhur Vani Poem In Hindi

मीठी बोली शायरी | मीठी बोली का महत्व | हाय तेरी मीठी बोली

Maar diya na mar diya teri mithi boli ne-Motivational shayari

मीठी वाणी पर 10 दोहे | मीठी वाणी का महत्व | मीठी वाणी शायरी

मीठी बोली है औषधि
मीठी बोली है औषधि, बोलिए मीठे बोल,
तन मन से कष्ट का, होगा डब्बा गोल।
समय निकालकर, आम अंगूर से पूछिए,
नीम या करैला क्या जाने, इसका मोल?
मीठी बोली है औषधि…

मीठी वाणी पर कविता | मधुर वाणी पर कविता

मीठी बोली करती है, दिल से कटुता कम,
अचानक छू मंतर, हो जाते हैं सारे गम।
कड़वी बोली तीर समान घायल करती है,
दुनिया में, मीठी बोली होती है अनमोल।
मीठी बोली है औषधि…
मीठी बोली के सामने, झुकता है संसार,
शत्रु शत्रुता भूलकर, करने लगता प्यार।
मीठी बोली फूंक देती है, लाश में जान,
साथ साथ खोल देती है, कटुता के पोल।
मीठी बोली है औषधि…
जहां पे मीठी बोली, रुक जाती है गोली,
लोग मिलते गले, दिल से मानते होली।
मीठी बोली सीधे दिल में उतर जाती है,
बंद दरवाजों को, पल में देती है खोल।
मीठी बोली है औषधि…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र) जयनगर (मधुबनी) बिहार

मधुर वाणी पर कविता | मधुर वाणी पर शायरी Madhur Vani Poem In Hindi

मधुर वाणी है अच्छे इंसान की निशानी, मधुर वाणी कविता - मधुर वचन है औषधि दोहा

मधुर वाणी
(कविता)
मधुर वाणी है अच्छे इंसान की निशानी,
इससे बदल जाती है, जिंदगी की कहानी।
अच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती इससे,
यह लेकर आती जिंदगी में शाम सुहानी।
मधुर वाणी …

मधुर वाणी पत्थर को मोम बना देती है,
कठोर से कठोर दिल को पिघला देती है।
मन मोह लेती है हर सुननेवाले का कहीं,
खुशी से झूम उठती लोगों की जिंदगानी।
मधुर वाणी…

यह धरा पर गगन को झुका सकती है,
यह गहरे सागर को भी सूखा सकती है।
म्यान में तलवार को भी रोक सकती है,
नई हो जाती, जिंदगी की कथा पुरानी।
मधुर वाणी…

मधुर वाणी बिगड़े काम बना सकती है,
इसमें किसी बात की नहीं होती हैरानी।
इसका प्रभाव, भगवान पर भी होता है,
जीवन यात्रा में, होती नहीं है परेशानी।
मधुर वाणी…

मधुर वाणी Madhur Vani Kavita in Hindi
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार

मधुर वाणी कविता, मधुर वचन दोहे - वाणी पर अनमोल वचन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ