Ticker

6/recent/ticker-posts

आशिक़ी की राहों में आशिक़ी शायरी Aashiqui Shayari

बहुत सी दिक्कतें हैं आशिक़ी की राहों में!
मैं किस तरह पहुँचूगा तुम्हारी बाँहों में!?

मेरी आशिकी स्टेटस हिंदी में | सच्चा आशिक शायरी

Shayari On Ishq Photo–Aashiqui Shayari Image

Shayari On Ishq Photo–Aashiqui Shayari Image

गजल
बहुत सी दिक्कतें हैं आशिक़ी की राहों में!
मैं किस तरह पहुँचूगा तुम्हारी बाँहों में!?

बहुत ही दिक्कतें हैं दिल की शाहराहो में!
नहीं जा पाऊँगा मन-मीत की पनाहो में!!

हजार दिक्कते हैं जिन्दगी की राहों में!
हम आना चाहते हैं आप की पनाहो में!!

हयात मैं ने गुजारी है ऐश-व-इश्रत की!
बड़ी ही लज्जते पाईं मैं ने गुनाहो में!!

कई हसीनो को मौजूद देखते हैं हम!
हमारे शहर-ए-मुहब्बत की ख्व़ाबगाहो में!!

इश्क़ वफ़ा आशिकी शायरी

वफा-व-इश्क में हमबिस्तरी जरूरी थी!?
प्रेमी देखे गये सारेे ख्व़ाबगाहो में!?

यूँ हँसते-हंसते ही सो जाते हैं हम ऐसे लोग!
तमाम बीवियो को ले के अपनी बाहों मे!!

हसीन लोगों का इठलाना, रूठना, कल का!!
तमाम प्यारे मनाजिर हैं इन निगाहों में!!

नहीं बिगाड़ सकेगा किसी का दुश्मन कुछ!
है जब तलक कोई भी आप की पनाहो में!!

लहू-लुहान है दस्त-ए-सितम्-शेआर, मगर!
अमीर-ए-शहर तो शामिल है बेगुनाहो में!?

सच्चे आशिक की शायरी

लहू-लुहान, सितम्-पेशा के हैं हाथ,मगर!
सितम्-शेआर भी शामिल है बेगुनाहो में!?

लहू-लुहान हैं दस्त-शफक दुल्हन के, मगर!
किसी की किर्पा से वह भी है बेगुनाहो में!?

अभी चला/ बहा करे हैं गर्म-गर्म सांसें ही!!
जिगर को बहला रहा हूँ मैं गर्म आहो में!!

Aashiqui Shayari | Ishq Shayari In Hindi

हमारे वास्ते बस एक नीश्तर सा है!
अना-प्रस्त, सितमगारो की निगाहों में!!

बड़े मुफीद सुखन पाये जाते हैं, यारो!!
सभी उसात्जा के मश्वरो,सलाहों में!!

अमीर लोग ये तो जानते नहीं हैं, यार!!
बड़ी ही मुश्किले हैं मुफ्लिसी की राहों में!!

हसीन दोस्त का इठलाना, रूठना, कल का!!
जनाब-ए-राम!,वो मन्जर है इन निगाहों में!!

ज़िन्दगी की राहों में

नोट :- इस तवील और मुन्फरिद गजल के दीगर शेर-व-सुखन आइंदा फिर कभी पेश किए जायेंगे, इन्शा-अल्लाह!
डॉक्टर रामदास इन्सान प्रेमनगरी, द्वारा डॉक्टर जावेद अशरफ़ कैस फैज अकबराबादी, खदीजा नरसिंग होम, रांची हिल साईड, इमामबाड़ा रोड, रांची-834001.झारखण्ड, इण्डिया!
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ