Ticker

6/recent/ticker-posts

धूम्रपान से नुकसान-धूम्रपान के दुष्परिणाम-धूम्रपान पर स्लोगन

 Loss Of Smoking - Side Effects Of Smoking - Slogan On Smoking

Loss of smoking - side effects of smoking - slogan on smoking image.webp

धूम्रपान से क्या नुकसान होता है कविता

धूम्रपान से नुकसान
इंसान खिलखिलाकर हंसता और धूम्रपान करता है,
खुद ही काम कई बीमारियों का, आसान करता है।
यमदूतों को नेह निमंत्रण भेजकर, बुलाता अपने घर,
वरदान स्वरूप मिले जीवन का नुकसान करता है।
इंसान खिलखिलाकर…

नशे की कविता

बीड़ी सिगरेट के हर डब्बे पर, चेतावनी लिखी होती,
जान बूझकर वह, जीवन का  अपमान करता है।
धुआं शरीर के अंदर जाकर होली, दीवाली मानता है,
सुंदर जीवन दीन हीन, मृत्यु को धनवान करता है।
इंसान खिलखिलाकर…

Smoking Shayari

धनवान, धूम्रपान को अपनी शान समझता आ रहा है,
वास्तविकता का पता चलता, जब परेशान करता है।
तथाकथित शिक्षित समाज, न जाने क्या समझता है,
इनका धूम्रपान से प्यार, सचमुच हैरान करता है।
इंसान खिलखिलाकर…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र) जयनगर (मधुबनी) बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ