Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा बहुत जरूरी है: शिक्षा के महत्व पर कविता | शिक्षा पर शायरी | पढ़ाई लिखाई पर नारे

पढ़ाई लिखाई के महत्व पर कविताएं Poem On Importance Of Education In Hindi

शिक्षा बहुत जरूरी है
शिक्षा बहुत जरूरी है
शिक्षा से क्यों दूरी है
शिक्षा है तो जग अपना है
वरना दुनियाँ अंधेरी है

शिक्षा के महत्व पर शायरी | शिक्षा पर गीत

शिक्षा को अपनाना है
बच्चों का भविष्य बनाना है
देश को आगे बढ़ाना है
दुनियाँ में नाम कामना है

शिक्षा पर स्लोगन नारा Slogans On Education

शिक्षा बहुत जरूरी है
ये बच्चे ही कल का भारत
इनको ये समझाना है
इनको हमें पढ़ाना है
भारत का मान बढ़ाना है
इनमे ही तो राधा कृष्णन
अंबेडकर कलाम बनाना है

शिक्षा पर सुविचार | आनलाइन शिक्षा पर कविता

शिक्षा बहुत जरूरी
अपना लो मजबूरी है
शिक्षा से क्यों दूरी है
शिक्षा से ही मान सम्मान है
शिक्षा से अभिमान है
अशिक्षित तो ठोकर खाता
हर जगह अपमान है
शिक्षा से ही देश महान है
शिक्षा अपनी शान है
सब हो "लक्ष्य" शिक्षित देश में
देश का तभी कल्याण है
शिक्षा बहुत जरूरी है
शिक्षा से क्यों दूरी है
जीना यदि जरूरी है
भोजन यदि जरूरी है
शिक्षा बहुत जरूरी है॥
निर्दोष लक्ष्य जैन
6201698096

पढ़ो लिखो नहीं तो लूटे जाओगे — पढ़ाई के महत्व पर कविता | तालीम की अहमियत पर शायरी हिंदी में

पढ़ो लिखो नहीं तो लूटे जाओगे
पढ़ो लिखो, लिखो पढ़ो
नहीं तो लूटे जाओगे
अभी मस्त हो खेल कूद में
बाद में तुम पछताओगे
पढ़ना बहुत जरूरी है
मानलो बात हमारी है
पढ़ लिख कर बच्चों तुम
माँ बाप का नाम बढ़ाओगे
देश की शान बढ़ाओगे
पढ़ लिख कर बच्चों तुम
नया भारत बनाओगे

पढ़ाई लिखाई पर शायरी

तुम में ही कोई बच्चों
अंबेडकर कलाम बन जाओगे
बड़े होकर लाल किले पर
तिरंगा तुम फहराओगे
पढ़ो पढ़ाई की दुनियाँ है
"लक्ष्य"नहीं तो लूटे जाओगे
स्वरचित ...निर्दोष लक्ष्य जैन

पढ़ना लिखना है जरूरी है : शिक्षाप्रद कविताएं हिंदी में

आओ बच्चों तुम्हें बताए
बाते है ये ज्ञान की
इन बातों पर अमल करो
ये बाते है अभिमान की
जय जय हिंदुस्तान की
जय जय हिंदुस्तान की
प्रातः उठ कर तिलक करो
ये मिट्टी हिंदुस्तान की
माता पिता के चरण पखारो
ये मूरत है भगवान की
जय जय हिंदुस्तान की
पढ़ना लिखना है जरूरी
बनना शान हिंदुस्तान की
गुरु चरणों मे अर्पण करदो
जय जय जय भगवान की
आओ बच्चों तुम्हें सिखाये
ये बाते अपनी आन की
जय जय हिंदुस्तान की
नही दौलत शोहरत की खातिर
पढ़ लिख कर विदेश जाना है
देश मे रहकर ही हमको
नया भारत बनाना है
हिंदी का हमें रखना मान
जन जन को समझाना है
आओ बच्चों हम अपनाए
ये भाषा अपनी शान की
जय जय हिंदुस्तान की
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
शान से नभ मे लहराना है
हम शेरे हिंदुस्तान है
ये बाते है अभिमान की
जय जय हिंदुस्तान की
आपसी एकता की हमें
मिसाल सदा बनना है
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
नही इंसान हमें बनना है
इन बातों को अपनाओ "लक्ष्य"
ये बाते अपनी शान की
जय जय हिंदुस्तान की
आओ बच्चों तुम्हे बताए
बाते है ये शान की
जय जय हिंदुस्तान की
निर्दोष लक्ष्य जैन
धनबाद झारखंड

पढ़ सको तो कुछ पढ़ लो : पढ़ाई लिखाई के फायदे पर शायरी

कविता
पढ़ सको तो कुछ पढ़ लो
यह जीवन एक खुली किताब,
पढ़ सको तो कुछ पढ़ लो,
पढ़कर कुछ अनमोल किताबें,
अपना यह जीवन गढ़ लो।
पढ़ सको तो...।
किताबें बहुत कुछ बोलती हैं,
कई युगों का राज खोलती हैं ,
अध्ययन कर कुछ किताबों को,
सफलता की सीढियाँ चढ़ लो।
पढ़ सको तो...।
किताबें देती अच्छे संस्कार,
यह देती सबको सद्विचार,
पढ़कर कुछ किताबें तुम,
जीवन में आगे बढ़ लो।
पढ़ सको तो...।
पढ़ लो गीता, रामायण, पुराण,
इसमें बसते अपने जीवन, प्राण,
बिखरने नहीं देना इसके पन्ने,
अच्छी तरह इसे मढ़ लो।
पढ़ सको तो...।
अरविन्द अकेला
बालिका शिक्षा पर कविता | नारी शिक्षा पर कविता
शिक्षा के महत्व पर कविता फोटो Poem On Importance Of Education
*

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ