Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर कविता, शायरी, स्लोगन International Day of Peace

विश्व शांति दिवस पर कविता | अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर शायरी

विश्व शांति दिवस
(कविता)
“विश्व शांति दिवस पर आप सभी मित्रों एवं साथियों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां।”

विश्व शांति दिवस का संदेश है सभी को,
मानव मानव में बढ़े, प्रेम और भाईचारा।
स्वार्थ और नफरत की, कोई जगह न हो,
प्यार के प्रकाश से, जग में हो उजियारा।
विश्व शांति दिवस………..

अफगानिस्तान में जैसे, आया तालिबान,
मिटते जा रहे तेजी से, प्रेम के निशान।
बंदूक की गोली, तो कहीं तोप की बोली,
चप्पे चप्पे पर दिखता, मौत का नजारा।
विश्व शांति दिवस……

जहां नजर जाती है, मानवता लहूलुहान,
इसे लेकर आज सारी दुनिया है परेशान।
बीच सड़क प्रेम की, उड़ रही हैं धज्जियां,
चारों तरफ बुलंद है, बरबादी का सितारा।
विश्व शांति दिवस…………

विश्व शांति का हो रहा है बड़ा अपमान,
फटाफट सारी दुनिया हो जाए सावधान।
भारत कर रहा है, मानवता की परवाह,
मार काट मची है, इंसान हुआ बेसहारा।
विश्व शांति दिवस………….

प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

विश्व शांति दिवस पर विशेष कविता 

विश्व में सदा शांति चाहता है भारत
विश्व में शांति का प्रतीक है भारत
विश्व से सदा सम्मान पाता है भारत
सत्य अहिंसा ही धर्म बताता है भारत
विश्व में सदा शांति चाहता है भारत

सब धर्मों कॊ मान्यता देता है भारत
सब कॊ मिलाकर ही बना है भारत
सबके सिद्धांतो कॊ अपनाता है भारत
प्यार शान से तिरंगा लहराता है भारत
विश्व में सदा शांति चाहता है भारत

सत्य अहिंसा धर्म का परचम सदा लहराता है
सुखी रहे सब जीव जगत में ये भावना भाता है
धर्म का प्रसार हो ओर श्रृष्टि का विकाश हो
लहर लहर तिरंगा शांति का संदेश सुनाता है
विश्व में सदा शांति चाहता है भारत

दुश्मन कॊ भी दोस्त बनाता है भारत
पत्थर कॊ भी भगवान बनाता है भारत
प्यार प्यार बस प्यार चाहता है भारत
विश्व कॊ शांति का संदेश देता है भारत
स्वरचित निर्दोष लक्ष्य जैन
विश्व शांति दिवस पर कविता शायरी Poem On International Day of Peace
विश्व शांति दिवस पर कविता शायरी Poem On International Day of Peace

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ