Ticker

6/recent/ticker-posts

पति पत्नी रोमांटिक शायरी | पति पत्नी का रिश्ता शायरी Husband Wife Love Shayari

पति पत्नी रोमांटिक शायरी | पति पत्नी का रिश्ता शायरी Husband Wife Love Shayari

गीत : पति पत्नी
पति पत्नी को एक दूजे का सहारा चाहिए,
निगाहों के आगे एक सुंदर नजारा चाहिए।
प्रेम बंधन ऐसा हो कि जमाना झुक जाए,
जीवन नैया को मजबूत किनारा चाहिए।
पति पत्नी को…………..
पति को पायल की छम छम की जरूरत,
पत्नी की मांग में बिंदिया सितारा चाहिए।
एक मीठी मुस्कान चाहिए दोनों होठों पर,
कलियों से सजा, घर एक प्यारा चाहिए।
पति पत्नी को………….
जब कमजोर हो बंधन, तो खनके कंगन,
दोनों बोले चुपके से संग तुम्हारा चाहिए।
सुख दुःख का सच्चा साथी बनकर जीए,
प्रेम गली में, रातों में उजियारा चाहिए।
पति पत्नी को……….
स्वर्ग समान बन जाता है घर परिवार,
इसी रूप में जन्म यहां दोबारा चाहिए।
दोनों को एक दूजे की कमी खले सदा,
प्रेम की नैया को सुंदर किनारा चाहिए।
पति पत्नी को…………..
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

पति पत्नी का रिश्ता शायरी Shayari On Husband Wife Relation In Hindi

कविता
पति पत्नी
परमेश्वर की सफल धरोहर,
भूमण्डल पर साथ निभाता।
पती-पत्नी का पावन रिश्ता,
मधुरता की अलख जगाता।।
अनजान बगिया के ये फूल,
सांसारिक मोहमाया में आते।
अपनेपन की कर मीठी बातें,
खुशियों का परचम लहराते।।
सात जन्मों का पवित्र बंधन,
पति-पत्नी का धर्म सिखलाता।
घर परिवार में बनी रहे एकता,
वही अनुपम रिश्ता कहलाता।।
एक दूसरे के बिना होते अधुरे,
सामाजिकता का सुन्दर आईना।
पति-पत्नी की सुन्दर परिभाषा,
मरते दम तक वचन निभाना।।
एक बात सच में मै बतला दूं,
दो मनों का मिलन परोपकारी।
बहुत बड़ी है यह वफादारी,
इसलिए इनको नमन हमारी।।
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,
दौसा(राजस्थान)

Pati Patni Shayari Photo

पति पत्नी रोमांटिक शायरी फोटो | पति पत्नी का रिश्ता शायरी इमेज Husband Wife Love Shayari Image

Husband Wife Shayari Image

शराबी पति के लिए शायरी हिंदी | पति पत्नी के बीच झगड़े शायरी

पत्नी के ब्यथा- शराबी पति
अँखिया में नीर नइखे लाज हया धीर नइखे,
पिके शराब रोजे - रोजे घर आवेला$,
कतनों समझाई बात तनिको ना माने पिया,
धरवा में आवे त इंग्लिश बतियावेला$।।
शराबी पति के लिए शायरी हिंदी | पति पत्नी के बीच झगड़े शायरी

टोला में लईकन के टोली जुटल रहे,
करके बेशर्मी उ मनवा दुखावेला।
नाला में गिरके रोज लात मुक्का खात चले,
इज्जत नीलाम सरेआम करवावेला$।।

खेतवा बधार बेच गहना सृंगार बेच,
छोड़ रोजगार अब त झगड़ा प आईलबा।
छुटल पढ़ाई छोट-छोट बाल बचवन के,
पुरा परिवार भूखे पेट पटुआईलबा।।

घर के बदहाली से हाल भईल बा बुरा,
छुटल रिस्तेदारी अकील हमरा हेराईलबा।
तनिको सूझत नईखे गलती कहा कइनी,
सोच-सोच दुखवा से मनवा पगलाईलबा।।
स्वरचित मौलिक, अप्रकाशित,
सर्वाधिकार सुरक्षित..
चंद्रगुप्त नाथ तिवारी
आरा (भोजपुर) बिहार
husband wife love shayari
पति पत्नी की रोमांटिक शायरी
पति पत्नी की लव शायरी
पति पत्नी के बीच प्यार की शायरी
पति पत्नी का रिश्ता शायरी
पति पत्नी का प्यार शायरी
पति पत्नी लव शायरी

पति पत्नी जोक्स | पति पत्नी शायरी Husband Wife Funny Quotes

पत्नी – तुम मुझे ऐसी दो बातें बोलो कि एक से मै खुश हो जाऊँ और
दुसरे से गुस्सा आ जाए…
पति :
1— तुम मेरी जिंदगी हो ! 😍😍
2— और लानत है ऐसी जिंदगी पर 😂😂😂

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ