Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पृथ्वी दिवस पर कविता | विश्व पृथ्वी दिवस पर स्लोगन

Vishva Prithvi Divas Par Kavita Slogan on World Earth Day in Hindi

poem-on-earth-day-prithvi-divas-par-slogan-kavita

विश्व पृथ्वी दिवस पर कविता | विश्व पृथ्वी दिवस पर स्लोगन

विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर हर माताओं, बहनों एवं बंधुओं को पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सादर नमन। इस विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर एक रचना का प्रयास मेरा और आशीर्वाद आपका।

Earth Day Poetry In Hindi

पृथ्वी दिवस है संकल्प हमारा।
हरित क्रांति भारतवर्ष हमारा।।

प्रदूषण रहा यह सेहत बिगाड़।
आओ धरती का कर ले शृंगार।।

पौधारोपण से शुद्ध होगा वायु।
हर्षित स्वस्थ दीर्घ होगा आयु।।

धरती का हम भी कर लें शृंगार।
धरती यह है जीवन का आधार।।

उगले मानव निज स्वार्थ अंगार।
छुपी धरा में जीवन खुशी प्यार।।

धरा जीवन प्राणीजगत आधार।
धरा देती जीवन जीने को आहार।।

पौधों बिन यह धरती भी अधूरी।
प्रदूषण चलाता जीवन पर छूरी।।

आओ एक एक पौधा भी लगाएँ।
जन जीवन को स्वस्थ भी बनाएँ।।

धरती में छुपा खनिज का भण्डार।
धरा शृंगार बिन कुछ न साकार।।

वृक्षकर्तन रोक पौधरोपण बढ़ाएँ।
जीवन खुशी प्यार सहज बनाएँ।।

अरुण दिव्यांश 9504503560
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना।
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ