Ticker

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस 2023 पर निबंध हिंदी में Essay in Hindi on Republic Day 2023

गणतंत्र दिवस 2023 पर निबंध हिंदी में Essay in Hindi on Republic Day 2023

26 जनवरी या गणतंत्र दिवस भारत के तीन महत्वपूर्ण और बड़े राष्ट्रीय त्यौहारों में से एक है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे देश में बहुत हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यही दिन है जब संपूर्ण भारत में गणतंत्र और भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसीलिए 26 जनवरी के दिन को भारत के आत्मगौरव तथा सम्मान से भी जोड़कर देखा जाता है और इस शुभ दिन को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को देश भर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते और विशेष रूप से विद्यालयों एवं सरकारी कार्यलयों में इसे अत्यधिक धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तथा 26 जनवरी के शुभ अवसर पर आधारित भाषण, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

26 जनवरी या गणतंत्र दिवस पर निबंध (550 शब्द)

26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष भारतवासी अपना गणतंत्र दिवस मनाते हैं इसलिए कि इसी दिन को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे सभी लोग राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाते हैं और इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त गाँधी जयंती एवं स्वतंत्रता दिवस को भी राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में घोषित किया गया है। भारत के संसद में भारतीय संविधान के लागू होते ही हमारा देश पूर्णतः लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।

गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम

26 जनवरी के पावन अवसर पर सेनाओं द्वारा परेड का आयोजन भी किया जाता है जो सामान्य रूप से दिल्ली के विजय चौक से आरंभ होकर इंडिया गेट पर सम्पन्न होता है। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के तीनों सेनाओं (थल, जल, और नभ) द्वारा भारत के राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है और साथ ही सेना द्वारा आधुनिकतम तकनीक से लैस हथियारों एवं टैंकों का प्रदर्शन किया जाता है। यह कार्यक्रम भारत के राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक है। आर्मी परेड के पश्चात देश के सभी राज्यों द्वारा झाँकियों के प्रदर्शन से अपने संस्कृति और परंपरा की उत्कृष्ट प्रस्तुति भी की जाती है। इसके पश्चात भारतीय वायु सेना राष्ट्रीय झंडे के रंगों ( केसरिया, सफेद, और हरे ) फूलों की बारिश आसमान से करते हैं।

गणतंत्र दिवस का इतिहास

भारत की आजादी के पश्चात एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की सभा में भारत के स्थायी संविधान का प्रारुप निर्माण करने के लिए कहा गया था। 4 नवंबर 1947 को डॉ भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में प्रस्तुत किया गया। 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिनों में संविधान पूर्णतः निर्मित हुआ। 26 जनवरी, 1950 के दिन संविधान पूर्णतः लागू होने के साथ ही पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा का भी सबों ने सम्मान किया।

उपसंहार
इस दिन को सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में भी विद्यार्थी परेड, खेल, भाषण, नाटक, गीत, नृत्य, गायन, एवं निबंध लेखन, विशेष सामाजिक अभियानों में सहायता के द्वारा, स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्रों का अभिनय कर बहुत सारी गतिविधियां संचालित कर इस उत्सव को समारोह के रूप में मनाते हैं। इस दिन को सभी भारतीय को अपने देश भारत को शांतिपूर्णं और विकसित बनाने के लिए आवश्यक रूप से प्रतिज्ञा करनी चाहिए। इस अवसर पर हर विद्यार्थी मिठाई, जलेबी और नमकीन लेकर प्रसन्नता से अपने घर को प्रस्थान करते हैं।


गणतंत्र दिवस पर निबंध प्रस्तावना उपसंहार सहित (450 शब्द)

प्रत्येक वर्ष भारतवासी 26 जनवरी के शुभ दिन गणतंत्र दिवस के रुप में उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस दिवस पर भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य होने के महत्व को सम्मानित करने के लिए इसको विशेष समारोह के रूप में मनाया जाता है। भारत में यह विशेष त्योहार 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान के लागू होने के पश्चात से मनाया जाने लगा। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा पूर्ण देश में राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस महान राष्टीय पर्व पर संपूर्ण भारत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों में समारोह के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली की परेड

भारत सरकार प्रत्येक वर्ष भारत की राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करती है। इस कार्यक्रम में इंडिया गेट पर विशेष परेड का आयोजन किया जाता है। प्रातः काल से ही इस कार्यक्रम को देखने के लिये लोगों की भीड़ राजपथ पर इकट्ठा होने लगती है। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाएं दिल्ली के विजय चौक से परेड को आरंभ करती है एवं विविध प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर आर्मी बैंड, पुलिस बल और एन.सी.सी कैडेट्स भी विभिन्न धुनों से अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। भारत के सभी राज्यों में भी इस समारोह को राज्यपाल की उपस्थिति में वृहद स्तर पर मनाया जाता है।

राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस

भारत में गणतंत्र दिवस का दिन विशेष रूप से राष्ट्रीय अवकाश के रुप में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण दिन को लोग अपने-अपने प्रकार से मनाते हैं। कुछ लोग समाचार और गणतंत्र दिवस परेड देखकर, स्कूल में भाषण के या भारत की आजादी से संबंधित किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर भी चर्चा की जाती है। भारतीय सरकार द्वारा नई दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें झंडारोहण तथा राष्ट्रगान के पश्चात भारत के राष्ट्रपति की उपस्थिति में इंडिया गेट पर भारतीय सेना द्वारा परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया जाता है।

उपसंहार - भारतीय संस्कृति की झलक

भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् “विविधता में एकता” के अस्तित्व को बल देने के हेतु देश के सभी राज्य भी विशेष झाँकियां निकाल कर अपनी-अपनी संस्कृतियों, परंपराओं और प्रगतिशीलता को प्रदर्शित करते हैं। भारतीय जनता द्वारा अपने क्षेत्रों का लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया जाता है साथ ही गीत, नृत्य एवं विविध वाद्य यंत्रों को भी बजाया जाता है। कार्यक्रम के समापन में तीन रंग (केसरिया, सफेद, एवं हरे) के फूलों की बरसात वायु सेना के हेलीकॉप्टर से की जाती है यह गतिविधियां आकाश में भारत के राष्ट्रीय झंडे का चिन्ह् प्रदर्शित करता है। शांति का संदेश देने के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारें भी आकाश में छोड़े जाते हैं।

Read More और पढ़ें 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ