Ticker

6/recent/ticker-posts

माता पिता पर शायरी Shayari On Mother Father In Hindi Mami Papa Shayari

माता पिता पर शायरी Shayari On Mother Father In Hindi Mami Papa Shayari

माता पिता दिवस
(एक गीतिका)
माता मेरी भगवती, पिता भगवान,
दोनों मेरे लिए दुनिया में वरदान।
बड़े जतन से मां पालती बच्चों को,
रात जागकर पिता कर लेते बिहान।
माता मेरी भगवती……
सबसे पहले गुरु वो मां बाप होते हैं,
हम बनकर आते हैं जिनकी संतान।
माता पिता दिवस पर चरणस्पर्श है,
जिसके सिर छाया, वो है धनवान।
माता मेरी भगवती…...
सबसे पहले मां ने बोलना सिखाया,
पिता ने हाथ पकड़ चलना सिखाया।
कितनी भी कर लें हम सेवा उनकी,
कर्ज चुकाना, होता नहीं है आसान।
माता मेरी भगवती……
मां की साड़ी कभी सूखती नहीं थी,
पिताजी का गीली धोती पर ध्यान।
मैं क्या जानूं आया वाया की बात?
उन्होंने अपने दम से किया जवान।
माता मेरी भगवती……
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार

माँ बाप की दुआ शायरी

माता पिता पर शायरी फोटो Shayari On Mother Father In Hindi Image

माता पिता पर शायरी और कविता हिंदी में Father Mother Poetry in Hindi

वही बनेंगे उजाला
(मनहरण घनाक्षरी काव्य)
माता-पिता की श्रेष्ठता,
अनमोल है वो रिश्ता,
कभी ना मिले दोबारा,
सभी के संसार में।

मीठी ममता की छांव,
जहां नहीं भेदभाव,
नेकदिली सच्चा प्यार,
उनके हृदय में।

जैसी वो प्यारी धरती,
ऐसी उनकी महती।
शीश झुकाए अपना,
उन्हीं के चरणों में।

माता-पिता का वो स्थान,
सारे जहां में महान,
वही बनेंगे उजाला,
जीवन के राहों में।

प्रा.गायकवाड विलास.
मिलिंद महाविद्यालय लातूर
9730661640
महाराष्ट्र

माँ पिता के लिए शायरी इन हिंदी

Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ