Ticker

6/recent/ticker-posts

तू हाकिम है ज़बर को ज़ेर कह दे : ग़ज़ल – प्रेमनाथ बिस्मिल

तू हाकिम है ज़बर को ज़ेर कह दे : ग़ज़ल – प्रेमनाथ बिस्मिल


tu hakim hai zabar ko zer kah de hindi-urdu.webp


ग़ज़ल

(उर्दू से हिंदी लिप्यंतरण)

तू हाकिम है ज़बर को ज़ेर कह दे
किसी गीदड़ को भी तू शेर कह दे

घटाएँ छा रही ज़ुल्म-ओ-सितम की
मगर हिम्मत किसे अंधेर कह दे

तिरी हर बात माने वो भला है
न माने कर दे उसको ढेर कह दे

अभागा तू नहीं वो लोग हैं जो
तिरी तुक-बंदियों को शेर कह दे

मैं आधी रात दफ़्तर आ गया हूँ
तू चाहे तो अभी भी देर कह दे

तअज्जुब तू न कर बिस्मिल अगर वो
ज़मीं मंदिर की है अजमेर कह दे


प्रेमनाथ बिस्मिल
मुरादपुर, महुआ, वैशाली, बिहार
8294170464

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ