Ticker

6/recent/ticker-posts

दोहा छंद गणपति आए द्वार | Doha Chhand : Ganpati Aaye Dwar

दोहा छंद गणपति आए द्वार | Doha Chhand : Ganpati Aaye Dwar


दोहा छंद
विषय- गणपति आए द्वार

गौरा गणपति पूजके, झूमें यह संसार।
मंगल करते कामना, गणपति आए द्वार।।

गौरा गणपति पूजिए, मंगल होवे काज।
शंकर जी के आंगना, मंगल बाजे साज।।

कनक थाल मोदक भरा, कुसुम सुगंधित हार।
धूप -दीप की आरती, गणपति आए द्वार।।

झूम- झूम के झूमती, सकल प्रकृति आज।
 फूलों की वर्षा करें, पवन देव जी आज।।

कुमकुम तंदुल थाल में, रक्त पुष्प का हार।
स्वर्ण थाल है दीप की, गणपति आए द्वारा।।

गणपति विघ्नों को हरे, सुखी रहे संसार।
सर्व प्रथम तव पूजिए, गणपति आए द्वार।।

ललिता कश्यप जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ