चंद्रयान 3 का प्रभाव Chandrayaan-3 Ka Prabhav
(कविता)
Chandrayaan-3 Ka Prabhav
सितारों ने आसमान से पूछा है,
चांद की गोद में कौन आया है।
चांद ने हंसते मुस्कुराते कहा है,
भारत ने सुंदर उपहार भेजा है।
चंद्रयान 3 नाम बता रहा अपना,
संग यह भारत से प्यार लाया है।
सितारों ने आसमान……….
सारे ग्रहों नक्षत्रों ने पूछा सवाल,
जिसके मन में जो आया ख्याल।
चांद भी कैसे सकता था यह टाल?
किसी को भी नहीं है कोई मलाल।
पूरे ब्रह्मांड में छिड़ चुकी है चर्चा,
जिसने सुना है यह, गुण गाया है।
सितारों ने आसमान ………..
भारत की सब मान लो मेहरबानी,
नहीं होगी यहां पर कोई परेशानी।
भारत शांतिप्रिय देश है दुनिया में,
विकास की है उसकी नई कहानी।
सबने विश्वास जताया है चांद पर,
सौरमंडल से भारत संदेश आया है।
सितारों ने आसमान……….
हो गई है दूर हर किसी की शंका,
सुरक्षित लगी सौरमंडल की लंका।
एकमत से सबने विचार किया है,
बजने दो जग में भारत का डंका।
सबने तिरंगा को गले लगाया है,
और भारत पर, फूल बरसाया है।
सितारों ने आसमान………..
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबन) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)
Read More और पढ़ें 👇
0 टिप्पणियाँ