Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का चंद्रयान Bharat Ka Chandrayan

भारत का चंद्रयान Bharat Ka Chandrayan

विषय : भारत का चंद्रयान

दिनांक : 15 जुलाई, 2023
दिवा : शनिवार

स्वराष्ट्र का शाही शान चला,
लेकर दिल में अरमान चला।
स्वराष्ट्र का गौरव भान चला,
भारतीय गौरव चंद्रयान चला।।
धरा से देखो आसमान चला,
भारत का ये स्वाभिमान चला।
गर्व से सीना निज तान चला,
धरा से छूने अब ये चान चला।।
चला गर्व से अब यह चंद्रयान,
चांद पर पहुंच सफल करेगा।
सफल रहे भारतीय अभियान,
पूरा विश्व ही यह नकल करेगा।।
हमारे भारत का गौरव इसरो,
चंद्रयान की है हार्दिक बधाई।
भारत देश का नाज है तुम पर,
ईश्वर भी तेरे ही साथ है भाई।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार।

Read More और पढ़ें 👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ