Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा में धर्म : आजकल हिजाब को लेकर मामला गर्म है

शिक्षा में धर्म : आजकल हिजाब को लेकर मामला गर्म है

696वाँ लेख
शिक्षा में धर्म
आजकल हिजाब को लेकर मामला गर्म है।।
पहले एक कॉलेज से मामला उठा, अब धीरे धीरे पूरे देश k स्कूल - कॉलेज में उठ रहा है।।

इस पुनीत कार्य में मीडिया का बहुत बड़ा हाथ था और है।।
कहीं भी लगी हुई आग को पूरे देश में फैलाने का कार्य हमेशा मीडिया ही बड़ी तन्मयता से, ईमानदारी से अपना अखबार बेचने k लिए करती है।।
मीडिया ने बताया न होता, तो हमें भी न पता चलता।।🤪 खैर।।

हर तरफ सिर्फ राजनीति हो रही है।। सभी अपनी अपनी रोटी सेंक रहे हैं।। लेकिन इस राजनीति में शैक्षिक प्रशासन और विद्यार्थियों का पिसन, मिटन और मरन हो रहा है।।🤪

स्कूल कॉलेज बंद हो रहे हैं।। शिक्षा में धार्मिक वस्त्र प्रवेश कर रहा है।।

इससे शिक्षा ग्रहण में असर पड़ रहा है।।
यदि इस विवाद को रोक पाने में सरकार और कोर्ट दोनों ही विफल हैं, तो मेरी एक राय है भारत सरकार k लिए।। यकीन मानिए, सब दुरुस्त हो जायेगा।।

सुझाव है ये👇🏽🤪
सभी धर्मों k बच्चों को अपने अपने धर्म k वस्त्रों को पहनने की अनुमति दे दी जाए, बस ।।
सारा मामला solve!!🤪
Doctor, इंजीनियर, वकील बनने का ख्वाब -- गया तेल लेने!!

धर्म है तो सब है।।
वैसे भी विदेशों का ही नकल करना है, वहीं की टेक्नोलॉजी लानी है, फिर पढ़ने लिखने की क्या जरूरत है।।
कर दो, कर दो।। सब कुछ धर्म k हवाले !!
सारी समस्या ही solve।।😢


देखिए, आदमी को धर्म कहां पहुंचाता है।। पहले सबको अलग किया।। हासिल कुछ नहीं हुआ।। सिर्फ अलगाव हुआ।। अब सबको लड़ा रहा है।।

जय हिंद
जय हो नई धार्मिक शिक्षा नीति की
696वाँ नमन🙏--- पंछी प्रतापगढ़ी
8353974569/7379729757


690वाँ लेख

कुछ न कुछ होते रहना चाहिए तभी पता चलता है कि आदमी जिंदा है

कुछ न कुछ होते रहना चाहिए तभी पता चलता है कि आदमी जिंदा है। तभी पता चलता है कि देश जिंदा है।। इस समय हिजाब ने देश को जिंदा कर दिया है।। उसके पहले टिकैत जी ने जिंदा कर रखा था।। हिज़ाब के बाद फिर कुछ आ जायेगा।।
कुछ न कुछ होते रहना चाहिए।।😜 ये सभी जानते हैं कि जीवन एक पानी का बुलबुला है।। आज है, कल नहीं।। कितने ही दादा, परदादा, उनके भी दादा परदादा निपट गए।। कुछ हासिल नहीं हुआ।। लेकिन जिंदा थे, तो जिंदा होने का प्रमाण देते रहे।। बौवाल करते रहे।।

अब हम सब कर रहे हैं।। हमारे बाद हमारी अगली नस्ल करेगी।। अर्थात जिंदा होने का प्रमाण देगी।।

नीली छतरी वाले ने हमें बौवाल करने के लिए ही पैदा किया है।।😜
देश में कितनी समस्याएं आयीं और गयीं।।
ये भी कुछ दिन में चली जायेगी।।
फिर कोई दूसरी समस्या आएगी।।
ये तो जीवन है।। इसी से पता चलता है कि आदमी हो या देश, जिंदा है।। बौवाल होते रहना चाहिए।। हिजाब के मुद्दे को और उठाओ।। चुनाव है, इसका फायदा भी उठाओ।।

एक व्यापारी तो इस बात से खुश था कि उसका हिजाब खुब बिक रहा है।। जो पहले नहीं पहनते थे, वो भी अब पहनने लगे हैं।। स्कूल कॉलेज भी धर्म के नाम से सजते, संवरते और पवित्र होते जा रहे हैं।।😜 हमें भी लिखने का मौका मिल रहा है।। 😜धंधा चौचक चल रहा है।। राजनीति चमक रही है, अखबार बिक रहा है, न्यूज़ चैनल का धंधा भी चमक रहा है, हिज़ाब का धंधा तो चमक ही रहा है।। और क्या चाहिए लोगों को।। लगे रहो मुन्ना भाई।।
जय हिंद
स्वागत है अगले बौवाल का
690वाँ नमन पंछी प्रतापगढ़ी
8353974569 / 7379729757

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ