Ticker

6/recent/ticker-posts

नया साल नव वर्ष पर निबंध हिंदी में | Essay On New Year In Hindi

नए साल पर निबंध नव वर्ष निबंध लेखन | Essay on New Year in Hindi

सारे संसार में सभी लोग भिन्न-भिन्न समय अंतराल पर नया साल मनाते हैं। भारत में भी भिन्न भिन्न समय पर नया साल मनाया जाता है। परंतु सभी लोग अंग्रेजी कलैंडर अनुसार जनवरी महीने की पहली तिथि को ही को नया साल मानते हैं। 31 दिसंबर की रात्रि से ही प्रायः लोग नया साल का उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं। पुराने साल को विदाई देकर नए साल का स्वागत शुभकामनाओं के साथ आरंभ किया जाता है। दिसंबर माह की बढ़ती हुई सर्दियों के पश्चात नए साल का आरंभ होता है। यहां से नया साल पर निबंध हिंदी में हासिल किया जा सकता है। Essay on New Year in Hindi जिसका इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों के द्वारा, उनके स्कूल में निबंध प्रतियोगिताओं में किया जाएगा। नया साल के शुभ अवसर पर सभी लोग एक दुसरे को और अपने परिवार में भी मैसेज, शायरी, कविता, ग़ज़ल वगैरह के द्वारा शुभकामना संदेश भेजते हैं और यह कामना करते हैं की आने वाला नया साल (नव वर्ष ) उनके लिए शुभ हो। अतः नए साल पर निबंध हिंदी में लिखें हुए यहां से प्राप्त करें।

नया साल पर निबंध हिंदी में | नव वर्ष निबंध लेखन हिंदी

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पहली जनवरी को नया साल ( नव वर्ष ) के रूप में मनाने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। नव वर्ष के शुभ अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामना संदेश, और उपहारों का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है। लोग इस दिन घूमने भी जाते हैं और अपने अंदाज में सेलिब्रेशन करते हैं। लोग समूहों में एकत्रित होकर नया साल का उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं। नया साल ( नव वर्ष ) हमेशा हम सब को आगे की सीख देता है।

नए साल पर निबंध 300 शब्द में | Essay On New Year in 300 Words

ऐसे तो दुनिया भर में अलग अलग दिनों को नया साल मनाया जाता है। लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर को साल का अंतिम दिन होने के पश्चात पहली जनवरी को नया साल आरंभ होता है और यह पुरे भारत के साथ साथ पूरी दुनिया के लोगो के द्वारा मनाया जाता है। नया साल ( नव वर्ष ) पुरानी चीज़ों और पुराने झगड़े को पीछे छोड़कर एक नयी ज़िंदगी की शुरुआत करने का समय होता है। भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोगो के द्वारा नया साल पर विशेष रूप से तैयारियां की जाती हैं।

नया साल (नव वर्ष) अपने साथ नयी उम्मीदें, नए नए लक्ष्य, नए वादे और इरादों के साथ नए सपने लेकर आता है। लोग अपने आप से कुछ नए वादे और इरादे करते हैं और खास तौर पर यह कोशिश करते हैं की उन वादों को आनेवाले साल में पूरा भी कर सकें। ऐसी मान्यता है की यदि नए साल का पहला दिन ख़ुशी से और अच्छा बीतेगा तो आनेवाला पूरा साल सुखपूर्वक बीतेगा। लोग अपने-अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करते हैं की वे आने वाले नए साल में क्या क्या नई नई चीज़े करने वाले हैं। नए साल पर लोग मंदिरों में जाते हैं पूजा-अर्चना करते हैं और कई लोग अपने परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ मिलकर पार्टियां भी करते हैं।

नया साल में लोग नई उमंग के साथ नयी चीज़ों की शुरुआत करते हैं। कुछ लोग पिकनिक पर जाते हैं और अपने परिवार के साथ खुशियों के कुछ यादगार पल बिताते हैं। बच्चों में तो नया साल का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिलता है। नये साल के अवसर पर कई जगहों पर पार्टी का आयोजन किया जाता है। लोग नाचते गाते और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं और तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ विभिन्न खेलों का भी आयोजन करते हैं। नए साल के अवसर पर सभी लोग अपने अपने हिसाब से खुशियां मनाते हैं। इन सभी प्रकार के समारोहों का आयोजन का उद्देश्य बीते हुए साल को हँसते हँसते विदाई देने और नए साल का खुशी खुशी स्वागत करने के लिए किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ