फरसवानी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस International Girl Child Day celebrated in Farswani
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी के प्राचार्य श्रीमती सी कुजूर के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्रीमती गीता देवी हिमधर के नेतृत्व में बालिका दिवस के अवसर पर हुआ अनेकों कार्यक्रम। बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ के खेल फूगडी, रस्सी कूद आदि खेलों का आनंद लिया, और गीत कविता नृत्य आदि से कार्यक्रम का रोचकता बढ़ गया। बालिकाओं द्वारा हमारे देश के महान महिलाओं जैसे भारत के महिला राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा देवी पाटिल, महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके,रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती, भारत के प्रथम शिक्षिका विरागना सावित्रीबाई फुले आदि का अभिनय करते हुए सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती तबस्सुम शेख, श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती गोपीका बाला साहू, श्रीमती आरती लहरे, श्रीमती गोमती कंवर, श्रीमती गीता देवी हिमधर, कुमारी नमिता सोनी व विद्यालय के समस्त स्टाफ और बालक बालिकाओं का योगदान रहा।
रिपोर्ट : द्रोपदी साहु
Read More और पढ़ें:
0 टिप्पणियाँ