प्रार्थना में असीम शक्ति विराजमान Prayer Has Lot Of Power, Prayer And Its Benefits
(भक्ति काव्य)
अगर प्रार्थना में असीम शक्ति न होती,
कैसे जाते लोग अमरनाथ या केदारनाथ?
वैष्णव माता आते जाते लोग थक जाते,
क्यों जाते भक्त जन, काशी विश्वनाथ?
अगर प्रार्थना में…
क्यों सुल्तानगंज से साधक देवघर आते?
क्यों बाबा बैद्यनाथ को, बेलपत्र चढ़ाते?
शिवरात्रि नवरात्रि भी भक्त क्यों मनाते?
क्यों सजाते शिव शंकर शंभू की बारात?
अगर प्रार्थना में…
प्रार्थना में असीम शक्ति विराजमान है,
इस शक्ति की यह विशेष पहचान है।
महाकाल और गंगा आरती बेकार नहीं,
आत्मा को परमात्मा का मिलता साथ।
अगर प्रार्थना में…
तन मन में नई ऊर्जा का संचार होता है,
प्रभु के द्वार, हर सपना साकार होता है।
दूरियां मिट जाती, नजदीकियां बढ़ जाती,
जीवन में खुशियों की, होती है बरसात।
अगर प्रार्थना में…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
प्रार्थना में शक्ति होती असीम अपार : प्रार्थना पर अनमोल विचार | Prayer Quotes in Hindi
प्रार्थना में शक्ति होती असीम अपार
(भक्ति काव्य)
प्रार्थना में शक्ति होती है असीम अपार,
भवसागर से करा देती नैया सबकी पार।
यह शक्ति असंभव को संभव कर देती,
इंसान को देती है सुंदर अनुपम उपहार।
प्रार्थना में शक्ति होती…
प्रार्थना आत्मा को परमात्मा से मिलाती,
खोल देती है शक्ति से, स्वर्ग के द्वार।
इस शक्ति को, सिर्फ सफलता पसंद है,
किसी कीमत पर नहीं है, हार स्वीकार।
प्रार्थना में शक्ति होती…
प्रार्थना से क्षमा और सहनशीलता आती,
माथे पर होती, कोई दैवी शक्ति सवार।
प्रार्थना भाव महान् बना देता इंसान को,
नयनों के सारे सपने हो जाते हैं साकार।
प्रार्थना में शक्ति होती…
प्रार्थना का मार्ग, सद्कर्म का मार्ग होता,
दिलो दिमाग में सकारात्मकता की बहार।
पाप व अधर्म कभी पास नहीं फटकते हैं,
मानव जीवन में आते हैं अच्छे संस्कार।
प्रार्थना में शक्ति होती…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
नासिक (महाराष्ट्र)/
जयनगर (मधुबनी) बिहार
0 टिप्पणियाँ