Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षयरोग दिवस | विश्व तपेदिक दिवस | क्षय रोग कैसे फैलता है

विश्व तपेदिक दिवस कब मनाया जाता है | विश्व तपेदिक दिवस 2022

world-tuberculosis-day-vishwa-tapedik-divas

अंतर्राष्ट्रीय क्षयरोग दिवस | विश्व तपेदिक दिवस पर कविता

विश्व क्षयरोग दिवस
(प्रति वर्ष 24 मार्च को)
पहले क्षय रोग से, लोगों की जान जान चली जाती थी,
अब इस रोग पर, नियंत्रण कर चुका है चिकित्सा विज्ञान।
यह रोग अब लाइलाज नहीं रहा, कहीं भी दुनिया में साथियों,
हमारे देश में अब, करीब करीब मिट चुके हैं इसके निशान।
पहले क्षय रोग से…

विश्व टीवी दिवस | तपेदिक रोग के कारण

इस रोग के मुख्य कारण, गन्दगी और कुपोषण होते हैं,
इसको और हवा देता है फैलने में, लोगों द्वारा धूम्रपान।
यह खतरनाक रोग, दोनों फेफड़ों को पूरा सड़ा दिया करता,
भरपाई मुश्किल हो जाती, हो जाता जब बड़ा सा नुकसान।
पहले क्षय रोग से…
इस गंभीर विषय पर, सरकार हमारी दे रही पूरा ध्यान,
पूर्ण रूप से सफल, क्षय रोग उन्मूलन वाला अभियान।
लंबे इलाज के बाद, इंसान बिलकुल ठीक हो जाता इससे,
लौट आती जिंदगी में फिर से, वही शान और मुस्कान।
पहले क्षय रोग से…
इस विशेष दिवस का, संदेश और उद्देश्य यही सबके लिए,
जागरूकता कार्यक्रम चलता रहे, और लोग रहे सावधान।
हमेशा उपचार से बेहतर बचाव होता है,
सभी जानते हैं,
हो जाए रोग की पहचान, तो आसान है इसका समाधान।
पहले क्षय रोग से…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार नासिक (महाराष्ट्र)

दमा रोग की आयुर्वेदिक दवा जानकारी के लिए यहाँ दबाएँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ