Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क सुरक्षा पर स्लोगन राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर कविता

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर शायरी Poem Road Traffic Safety

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर शायरी Poem Road Traffic Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2022 कब है?

सुरक्षा
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4 से 10 मार्च)
कविता
हर साल, 04 से 10 मार्च तक, प्यारे साथियों,
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाता अपना हिंदुस्तान।
विभिन्न तरीके से लोगों को शिक्षित किया जाता,
संभावित खतरों के प्रति, किया जाता है सावधान।
हर साल…

Poem Road Traffic Safety सड़क सुरक्षा पर स्लोगन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2022

राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ सिर्फ सीमा सुरक्षा नहीं होती,
व्यक्तिगत सुरक्षा का आता यहां, पहला स्थान।
जो खुद सुरक्षित है, अन्य की सुरक्षा कर सकता,
सुरक्षा का सिद्धांत करता यही, शान से बखान।
हर साल…
घर के अंदर भी, सुरक्षा की आवश्यकता होती है,
घर से निकलते ही, देना चाहिए अधिक ध्यान।
सड़क पर, सड़क संकेतों का पालन बहुत जरूरी है,
छोटी सी लापरवाही, ले लेती है किसी की भी जान।
हर साल…
दो पहिया वाहन चलाने से पूर्व, हेलमेट जरूरी है,
कार चालकों के लिए सुरक्षा पेटी का है प्रावधान।
कारखाना कार्य में, व्यवसायिक प्रशिक्षण है जरूरी,
समय पर काम आती, सुरक्षा से जान पहचान।
हर साल…
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नासिक (महाराष्ट्र) जयनगर (मधुबनी) बिहार
Read More और पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ