Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर स्लोगन और नारे

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर स्लोगन और नारे


भारत एक महान लोकतांत्रिक देश है, इस देश के प्रत्येक नागरिक को मत देने का समान अधिकार है। भारत के नागरिकों के लिए यह अधिकार केवल एक कर्तव्य ही नहीं, अपितु देश के भविष्य को सही दिशा देने का अवसर भी है। मतदाताओं के इन्हीं अधिकारों का संरक्षण करने और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस पोस्ट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन और नारे दिए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सकता है।

मतदाता जागरूकता दिवस पर स्लोगन और नारे

भारत राष्ट्र पर करके अभिमान,
आओ मिलकर करें मतदान।

मतदान से बनेगा देश महान,
इसमें दें सब अपना योगदान।

स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान
सबको शिक्षा और मतदान

लोकतंत्र का असली सम्मान,
हर बार करें मतदान।

सबका यह अरमान है
करना सब मतदान है

नई पीढ़ी का यही संदेश,
मतदान से होगा मजबूत अपना देश।

भारत का हर मतदाता जागे,
मतदान ले जाए हमारे देश को आगे।



देश को महान बनाएं,
मतदान दिवस का उत्सव मिलकर मनाएं।

अपना हक मत गवाएं,
वोट जरूर डालने जाएं।

अपनी ही सरकार है
मत देना अधिकार है

मतदान ही होता है समृद्धि का मंत्र,
मतदान के कारण ही सुरक्षित है भारत का लोकतंत्र।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महत्ता जानो,
लोकतंत्र की मर्यादा को मिलकर पहचानो।

भारत राष्ट्र के लिए करें मतदान,
सौंपकर देश को सुरक्षित हाथों में आओ मिलकर बने महान।

सामाजिक विचारों के संरक्षण की पहचान है,
लोकतंत्र की शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण मतदान है।



आओ मिलकर अलख जगाएँ
शत प्रतिशत मतदान कराएँ

मतदाता जागरूकता अभियान पर नारे

युवा शक्ति का यही है नारा,
मतदान है अधिकार हमारा।

गांव से शहर तक का है नारा,
हर मतदाता जागरूक हो हमारा।

आन बान और शान से
सरकार बने मतदान से

भारत का भाग्य विधाता है,
मतदान ही सफलताओं का निर्माता है।

भारत को विश्वगुरु बनाएंगे,
मतदाता ही सही मायनों में लोकतंत्र के प्रहरी कहलायेंगे।

जो जागरूक मतदाता है,
वही जानता है कि भारत भाग्य विधाता है।



राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निज जिम्मेदारियों को जान लें,
अपनी ताक़त को आज खुद से पहचान लें।

उम्र अठारह पूरी है
मत देना बहुत जरूरी है

वोट करें, बदलाव लाएं,
अपने अधिकार को पहचाने।

लोकतंत्र की शक्ति के लिए संकल्प करें,
आओ मतदाताओं समाज को मिलकर सशक्त करें।

मतदान की शक्ति को जानो,
समय रहते इसकी शक्तियों को पहचानो।

जीवन में उन्नति करे भारत राष्ट्र का मतदाता,
जो लोकतंत्र की जिम्मेदारियों को है बखूबी निभाता।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिम्मेदारियों का एहसास कराता है,
राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित बनाता है।

राष्ट्र के प्रति सबकी जिम्मेदारी तय हो,
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिम्मेदार नागरिक बनने का सभी का दृढ़ निश्चय हो।

भारत के लिए हम हमेशा मतदान करेंगे,
राष्ट्रहित से पोषित हर जीवन में हम रंग भरेंगे।

प्रजातंत्र से नाता है
भारत के मतदाता हैं

भारत का लोकतंत्र अमर रहे,
मतदान से सिंचित मतदाताओं का सुनहरा सफ़र रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विस्तार करे देश का सम्मान,
इस अवसर से जागकर हमारी पहली प्राथमिकता हो मतदान।

सौगंध खाएं कि हम नहीं भूलेंगे अपनी-अपनी जिम्मेदारी को,
सुरक्षित रखेंगे सदा लोकतंत्र में हमारी हिस्सेदारी को।

हम अपनी जीवनशैली बदल डालेंगे,
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की शक्ति को पहचानेंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नारे

मतदान के दिन पहले मतदान हो,
तभी जाकर दूसरी जिम्मेदारी हमारी जलपान हो।

लोकतंत्र में हर एक मत का होता है अपना योगदान,
एक-एक मत से मिलकर ही होता है सफल मतदान।

उत्साह के साथ मनाएं लोकतंत्र के त्यौहार को,
मतदान करने का सभी का समान अधिकार हो।

हम भारत का भविष्य है,
बढ़चढ़कर मतदान करेंगे यही हमारा लक्ष्य है।

मतदान करना सभी की मौलिक जिम्मेदारी है,
मतदान तभी सफल है जब उसमें सभी की भागीदारी है।

वोट देना है सबकी जिम्मेदारी,
निभाएं इसमें अपनी भागीदारी।

निज जिम्मेदारियों को अपनाकर,
करेंगे मतदान हम हर अफवाह को ठुकराकर।



मतदान का निर्णय ही भारत को सशक्त बनाता है,
मतदान ही जनता के अधिकारों की आवाज़ उठाता है।

आओ मिलकर करें मतदान,
आओ निज सपनों की सुरक्षित रखें पहचान।

हमसे ही ये लोकतंत्र है,
मतदान ही हमारी खुशियों का मूल मंत्र है।

गांव-गांव में फैलाएं बात,
हर मतदाता मिलकर करे मतदान।

गांव-देहात से आई आवाज,
वोटिंग से हो देश का विकास।

पहला वोट, पहला कदम,
उज्ज्वल भविष्य का आरंभ।

युवा शक्ति है,
मतदान की असली कुंजी।

जो वोट नहीं देते,
वे बदलाव का हक खो देते हैं।


मतदान करें,
देश को सशक्त बनाएं।

आपका वोट,
आपकी ताकत।

वोट करें,
बदलाव लाएं।

सत्य और ईमान से
सरकार बने मतदान से

भारत भाग्य विधाता हूँ
अब तो मैं मतदाता हूँ

सबसे बढ़कर दाता है
भारत के मतदाता है

हम अपना कर्तव्य निभाएँगें
सबसे मतदान कराऐंगे

अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा
मैऔ मतदान जरूर करूंगा


एक वोट से होता फैसला
मतदाता का यही हौसला

हमको यह समझाना है
सबको वोट दिलाना है

कर्तव्यों से कोई न रूठे
किसी का वोट कभी न छूटे

मतदान हमारा अधिकार है
इससे बनती सरकार है

सरकार बनाना आता है
क्योंकि हम मतदाता है

भारत देश महान है
करते सब मतदान है

लोकतंत्र का ज्ञाता है
मतवाला मतदाता है


अब यही समझ में आता है
सरकार चुने मतदाता है

लोकतंत्र हो तभी महान
सब करे जहाँ मतदान

रिश्ते नाते खूब निभाओ
पर पहले मतदान कराओ

सब कामों को छोड़़कर,करना है यह काम,
एक दिवस मतदान का,बाकी दिन आराम।

सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार
मन का प्रत्याशी चुनो, मत दे कर हर बार।

सब को प्रेरित कर चलो, करना है मतदान,
मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।

मतदान के संबंध में महान लोगों के नारे

“एक वोट का मतलब एक ताकत है।” -महात्मा गांधी

“मतदान एक शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग दुनिया को बदलने के लिए किया जा सकता है।” -नेल्सन मंडेला

“लोकतंत्र का आधार मतदान है। मतदान से हम अपनी सरकार चुनते हैं और देश के भविष्य को निर्धारित करते हैं।” -जवाहरलाल नेहरू

“एक वोट से दुनिया बदल सकती है। मतदान से हम अपने देश को बेहतर बना सकते हैं।” -इंदिरा गांधी

“मतदान से देश मजबूत होता है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है।” -अटल बिहारी वाजपेयी

“मतदान से देश का भाग्य बदलता है। मतदान से देश का विकास होता है।” -नरेंद्र मोदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ