भक्ति गीत : साथ देना हे सूर्य भगवान
“ॐ श्री सूर्य देवाय नमः”
जी 20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमान,
इसमें साथ देना, हे अराध्य सूर्य भगवान!
सम्मान करे तिरंगा झंडा का सारा जहान,
कृपा करना भारत माता पर कृपा निधान!
इसमें साथ देना…………
नील गगन में आज तुम चमकते ही रहना,
अपनी आग से मौसम को गर्म मत करना।
पधारे मेहमानों को, कोई कष्ट न पहुंचे देव,
आप ही पर निर्भर करता हर मान सम्मान।
इसमें साथ देना…………..
आजादी का अमृत महोत्सव माना रहे हम,
अपनी ऊर्जा देना, जग को दिखाना है दम।
आजादी का ये तिहत्तरवां साल है भारत में,
बना देना हमारे भारत को, सर्वशक्तिमान।
इसमें साथ देना………
हम भारतवासी हैं सत्य अहिंसा के पुजारी,
हमारा भाईचारा, कमजोरी नहीं है हमारी।
जीयो और जीने दो का नारा है भारत का,
हमारे भारत में आया हर कोई है मेहमान।
इसमें साथ देना……….
हमारा तिरंगा प्यारा भी यही संदेश देता है,
बदले में कोई, किसी से कुछ नहीं लेता है।
किसी भी कीमत पर नहीं सह सकते हम,
जग में कहीं पर भी, तिरंगा का अपमान।
इसमें साथ देना…………
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर मधुबनी बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)
0 टिप्पणियाँ