Ticker

6/recent/ticker-posts

सावन के महीने में सांप देखना कैसा होता है?

सावन के महीने में सांप देखना कैसा होता है?

सावन के महीने में सांप दिखना शुभ या अशुभ फल देता है जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र इस लेख के जरिए।

सावन महीने का आगमन हो चुका है इस पवित्र महीने में अगर आप सांप देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। साथ ही इसका अर्थ है कि आपको आकस्मिक बहुत बड़ा धनलाभ होने वाला है।


शास्त्रों में सांप को बहुत पूजनीय और पवित्र माना गया है। वहीं सांप भगवान शंकरजी को प्रिय है। नागराज को भोलेनाथ अपने गले में धारण करते हैं। सावन में ही नाग पंचमी भी पड़ती है जिसमें सांप की पूजा की जाती है। इस दिन सांप को दूध चढ़ाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सांप सपने में दिखाई दे तो उसका क्या अर्थ होता है। आइए ध्यानपूर्वक जानते हैं।


सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देना

प्राचीन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद सांप देखना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। साथ ही इसका अर्थ होता है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूर्ण हो सकती है। साथ ही आपको अपार धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।


सपने में पीले रंग का सांप देखने का फल

सपने में अगर पीले रंग का सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको रोज़गार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई सफ़र करना पड़ सकता है। साथ ही आपकी महत्वपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।


सपने में सांप को पकड़ते हुए देखना

प्राचीन भारतीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में अपने आपको सांप पकड़ते हुए देखते हैं तो इस प्रकार का सपना आना बहुत ही शुभ एवं लाभदायक माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।


सपने में सांप को फन उठाते हुए देखने का फल

सावन महीने के दौरान सपने में सांप को फन उठाते हुए देखते हैं तो यह भी एक बड़ा शुभ संकेत हैं। इसका अर्थ है कि आपको कोई आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका कोई रुका हुआ कार्य भी शीघ्र पूरा हो सकता है।

sawan-ke-mahine-mein-saap-dekhna-kaisa-hota-hai

सपने में सांप के दांत देखना

अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं सावन के दौरान आपको सपने में सांप के दांत दिखाई दें तो यह एक अशुभ संकेत होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ