Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जन्मदिवस की हार्दिक बधाई

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जन्मदिवस की हार्दिक बधाई

आज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जन्मदिवस की आपसबों को सपरिवार हार्दिक बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Rashtriya Dhwaj Tirange Ki Janm Divas Ki Hardik Badhai

Rashtriya Dhwaj Tirange Ki Janm Divas Ki Hardik Badhai


राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जन्मदिन,
आओ सहर्ष हम मिल मनाएं।

राष्ट्रगीत राष्ट्रगान गा करके,
राष्ट्रध्वज तिरंगा हम फहराएं।।

जबतक रहेगी ये धरा जीवित,
तिरंगा ध्वज भी आबाद रहेगा।

आजाद वीर‌ शहीद बलिदानी,
कीर्ति यश भी तो याद रहेगा।।

जो बनाया होगा तिरंगा ध्वज,
वह भी तो कुछ सोचा होगा।

तन मन धन भी अर्पित करके,
क्या वह भी कुछ नोचा होगा ?

सदा कहेगा तिरंगा ध्वज यह,
वीर बलिदानियों की ये गाथा।

तुझे नमन हे राष्ट्रध्वज तिरंगे,
तुम्हें झुकाकर अपनी ये माता।।

धरा से लेकर चंद्रलोक तक,
कहता रहेगा यह लहराता।

धन्य यह सब कृति तुम्हारी,
जय जय जय हे भारत माता।।

पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा
छपरा ( सारण )
बिहार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ