Ticker

6/recent/ticker-posts

इश्क एक जुनून : ग़ज़ल I shq Ek Junoon : Ghazal in Hindi

इश्क एक जुनून : ग़ज़ल I shq Ek Junoon : Ghazal in Hindi

विषय : इश्क एक जुनून
दिनांक : 30 मई, 2023
दिवा : मंगलवार
विधा : ग़ज़ल का प्रयास

मानव तन रग रग बहता एक विशेष खून है,
मस्तिष्क में है उभरता वह इश्क एक जुनून है।

मन पटल जो रच जाता वही पक्का धुन है,
मानव मन दो ही बसते अवगुन और गुन है।

इश्क भी एक नाव है जुनून उसका गून है,
मानव है मल्लाह उसका जिसका एक ही धुन है।

मानव मन बसनेवाला इश्क तो एक घुन है,
मानव‌ है उसका प्रतिपालक एक ही रट हर जून है।

अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा
छपरा ( सारण )
बिहार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ