Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कविता | National Science Day Poem in Hindi

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कविता | National Science Day Poem in Hindi

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
(28 फरवरी)
विज्ञान ने एक कर दिया धरती आसमान,
अनुसंधान ने दिए समस्याओं के समाधान।

(कविता)

हम भारतवासी हर साल 28 फरवरी को, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हैं,
महान् भौतिक वैज्ञानिक सर सी वी रमण के प्रति, प्यार अपना दिखाते हैं।
07 नवंबर 1888 को, त्रिचिनापल्ली, तमिल नाडु में उनका जन्म हुआ था, 
देश का नाम उन्होंने रोशन किया है, हम अपने दिल में उनको बसाते हैं।
हम भारतवासी…………..

प्रथम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, साल 1986 में हम सब ने मनाया था,
तब से प्रति वर्ष हमलोग, इस कार्यक्रम को हृदय पूर्वक आगे बढ़ाते हैं।
साल 1928 में रमन जी ने, एक बहुत बड़ा नया आविष्कार किया था,
28 फरवरी1930 को प्रकाशित हुआ, साकार सपनों को गले लगाते हैं।
हम भारतवासी……………

इसके लिए इनको इसी वर्ष विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था,
भारत की वैज्ञानिक क्षमता को, सारे जग को हम प्यार से दिखाते हैं।
वह खोज प्रकाश प्रकीर्णन पर है, जो रमण प्रभाव नाम से प्रसिद्ध है,
हम भारतवासी अपने बच्चों में, विज्ञान के प्रति रुचि नई जगाते हैं।
हम भारतवासी……………..

साल 1954 में इस महान् वैज्ञानिक को, भारत रत्न सम्मान मिला,
वैज्ञानिक सी वी रमण जैसा बनने को, बच्चों को सपने दिखाते हैं।
विज्ञान में इनका योगदान, देश परदेश में हमेशा याद किया जाएगा,
इनकी वैज्ञानिक चमत्कार के आगे, हम भारतवासी सर झुकाते हैं।
हम भारतवासी……………

प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ