Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस : 11 दिसंबर 2022 पर कविता और शायरी

International Mountain Day Poem Shayari Quotes Hindi


himalayas

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस : 11 दिसंबर

(कविता)
पर्वतों पर जंगल, जंगल में मंगल होता है,
धरती के लिए पर्वत है एक सुंदर उपहार।
जब पर्वतों पर काले काले बादल छाते हैं,
स्वर्ग से भी सुंदर लगता, समस्त संसार।
पर्वतों पर जंगल………….

हिमालय पर्वत पर, भारत को अभिमान है,
यह देश का प्रहरी है, उत्तर की पहचान है।
पर्वतों की हम तो पूजा अर्चना भी करते हैं,
कैलाश पर्वत से शिव जी को खूब प्यार है।
पर्वतों पर जंगल…………

पर्यावरण संरक्षण में पर्वतों का है योगदान,
जड़ी बूटियां यहीं से मिलती जो हैं वरदान।
औषधीय पौधे से से भरे हुए होते हैं पर्वत,
कभी नहीं खाली होता है, संजीवनी भंडार।
पर्वतों पर जंगल…………

पर्वत गुफाओं में, तप करते थे साधु संत,
पर्वतों से फायदे का कोई भी नहीं है अंत।
पर्वतों से ही देव नदी गंगा मैया निकलती,
सबकी प्यास बुझाती, प्रसन्न घर परिवार।
पर्वतों पर जंगल………….

प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ